पंजाब में शुक्रवार को पनबस और पीआरटीसी कर्मचारियों ने हड़ताल कर चक्का जाम कर दिया है। गौरतलब है की कर्मचारियों और नेताओं की गिरफ्तारियां शुरू हो गई थीं, जिसके चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया। शुक्रवार सुबह तक जालंधर, फिरोजपुर, अमृतसर सहित पूरे प्रदेश में पनबस-पीआरटीसी यूनियन ने विरोध जताते हुए हड़ताल कर दी है।
सरकार द्वारा किलोमीटर योजना को लेकर टेंडर खोलने से पहले ही देर रात को पुलिस द्वारा यूनियन के नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है। इससे नाराज होकर पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों ने बस स्टैंड बंद करने का फैसला किया है। बस स्टैंड बंद करने से सुबह नौकरीपेशा लोगों व रोजाना बस में यात्रा करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों के अनुसार बीती रात को तीन चार बजे घरों में जाकर नेताओं को गिरफ्तार करना काफी निंदनीय है। जो नेता घर पर नहीं थे उनके घर पर भी जाकर तलाशी ली गई है। इस कार्रवाई को लेकर सेंटर बॉडी की तरफ से हमें ऑर्डर हुआ है कि पंजाब भर के सभी बस स्टैंड बंद कर दिए जाएं। जब पश्चिम बस स्टैंड के अंदर खड़ी है वह अंदर ही रहेंगे जो बाहर है वह बाहर ही रहेगी।

अगली रणनीति को लेकर जो भी सेंट्रल बॉडी से आदेश आएंगे उसे पर अमल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक का नेताओं को छोड़ नहीं जाता तब तक यह हड़ताल निश्चित कल के लिए जारी रहेगी।
- पद खाली, अस्पताल बेहाल और ‘मौज’ में मंत्री जी! जिला अस्पताल में सैकड़ों पद खाली होने पर चंद्रशेखर ने ब्रजेश पाठक को घेरा, ई-रिक्शा वाले बयान पर कसा तंज
- शादी के 90 दिन बाद उजड़ा सुहागः सांप काटने के बाद नहीं मिला इलाज, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
- तेजस्वी के गठबंधन पर श्याम रजक का तंज कहा- इनका गठबंधन नहीं, लाठबंधन, अनंत सिंह के मामले में जानें क्या बोले
- नवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर में गूंजी नन्ही पोती की किलकारी; शेयर की प्यारी तस्वीर
- हांसी में सड़क हादसा, 12 फीट पीछे खिसका बस का इंजन, मची चीख-पुकार

