अमृतसर. पंजाब सरकार ने सोमवार यानी 11 फरवरी को होने वाली कैबिनेट बैठक को स्थगित कर दिया है। अब यह बैठक 13 फरवरी को दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ में होगी। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, यह फैसला मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिल्ली में व्यस्त होने और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में लगे होने के कारण लिया गया है। इससे पहले भी बैठक की तारीख बदली गई थी। पहले यह बैठक 5 फरवरी को होनी थी।
लंबे समय से नहीं हुई कोई कैबिनेट बैठक
पंजाब में काफी समय से कोई कैबिनेट बैठक नहीं हुई है। पहले पंचायत चुनावों के चलते आचार संहिता लागू रही और फिर नगर निगम चुनावों की वजह से बैठक नहीं हो पाई। इसके बाद पंजाब के सभी मंत्री और विधायक दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त हो गए। ऐसे में इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा था।

अब, चूंकि दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है, वहां लगातार बैठकों का दौर जारी है। इसी वजह से अब पंजाब कैबिनेट की बैठक 13 फरवरी को होगी।
- Breaking News: पंजाब के सचिवालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खाली करवाया गया परिसर
- प्रेमी से वीडियो कॉल में बात करते हुए 12वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, पंखे से बेटी की लटकी लाश देख माता-पिता रह गए सन्न
- उपभोक्ता संरक्षण पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन 21 से, ई-कॉमर्स से जुड़ी चुनौतियों के साथ एआई के उपयोग पर होगा गहन मंथन…
- CG BREAKING: ऑपरेशन “ब्लैक फॉरेस्ट-2” के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को किया ढेर
- बिहार विधानसभा में कचरा प्रबंधन पर भिड़े BJP विधायक, विरोधियों के तंज पर विजय सिन्हा का अंगद अवतार, बोले- जब तक मंत्री रहूंगा, अपना काम करूंगा

