अमृतसर. पंजाब सरकार ने सोमवार यानी 11 फरवरी को होने वाली कैबिनेट बैठक को स्थगित कर दिया है। अब यह बैठक 13 फरवरी को दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ में होगी। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, यह फैसला मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिल्ली में व्यस्त होने और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में लगे होने के कारण लिया गया है। इससे पहले भी बैठक की तारीख बदली गई थी। पहले यह बैठक 5 फरवरी को होनी थी।
लंबे समय से नहीं हुई कोई कैबिनेट बैठक
पंजाब में काफी समय से कोई कैबिनेट बैठक नहीं हुई है। पहले पंचायत चुनावों के चलते आचार संहिता लागू रही और फिर नगर निगम चुनावों की वजह से बैठक नहीं हो पाई। इसके बाद पंजाब के सभी मंत्री और विधायक दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त हो गए। ऐसे में इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा था।

अब, चूंकि दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है, वहां लगातार बैठकों का दौर जारी है। इसी वजह से अब पंजाब कैबिनेट की बैठक 13 फरवरी को होगी।
- गंगा-सरयू ने बढ़ाई बलिया की चिंता, शहर के निचले इलाकों में भरा बाढ़ का पानी, खतरे के निशान से ऊपर हुआ जलस्तर
- UCC के विरोध में जमीयत उलेमा संगठन, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
- बैठक के बाद दफ्तर के बाहर भिड़े नगर निगम के अफसर! AHO ने HO को दी खुलेआम धमकी; बोले- मैं मंत्री…
- कानपुर में Gen-Alpha का ‘मास्टरस्ट्रोक’: छोटी उम्र, बड़ा इरादा… जब बच्चों ने खुद मांगी अपने लिए स्कूल के पक्के कमरे
- दिव्यांगों के लिए 31 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 30 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी डिटेल…
