जालंधर। पंजाब के कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत पर एक ही दो बड़े दुख टूटा है. गुरुवार सुबह उनके पिता महिंदर भगत के पिता और पूर्व कैबिनेट मंत्री चुन्नी लाल भगत का निधन हुआ था. उनके निधन की खबर से भी परिवार और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई थी. चुन्नी लाल भगत का अंतिम संस्कार गुरुवार शाम पांच बजे किया जाना है. इस दौरान ही मंत्री महिंदर भगत के जीजा का भी देहात हो गया.एक दी दिन दो दुखो ने परिवार को तोड़ दिया है.
आपको बता दें कि महिंदर भगत ने अपने इंटरनेट मीडिया खाते के माध्यम से पिता के निधन की जानकारी साझा की थी महिंदर भगत ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर लिखा था कि उनके पिता और पूर्व कैबिनेट मंत्री चुन्नी लाल भगत अब हमारे बीच नहीं रहे. उनके निधन से परिवार बेहद दुखी है और यह क्षति कभी पूरी नहीं हो सकती. एक ही दिन में पिता और जीजा के निधन से महिंदर भगत और उनका परिवार गहरे सदमे में है.
लंबी बीमारी से थे ग्रस्त
मंत्री के जीजा मोहन भगत का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वह दिलबाग नगर में रहते थे और सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त थे. कुछ दिन पहले उन्हें मस्तिष्क में रक्तस्राव हुआ था, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी.
- iQOO 15R पर Amazon Sale में बड़ी छूट, 7600mAh बैटरी और दमदार प्रोसेसर से लैस है फोन
- ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई: खेतों के बीच उगाया गया 24 करोड़ का गांजा जब्त; 4 गिरफ्तार
- अहमदाबाद: दिवाली से पहले मनपा का कड़ा रुख, नियमों की अनदेखी करने वाली मिठाई-नमकीन की चार इकाइयां सील
- मंदोदरी चौधरी अब रुद्र जाट के नाम से जानी जाएंगी, राजस्थान सरकार ने PTI को दी लिंग परिवर्तन को मंजूरी
- असली संसद में वॉकआउट, घर में मॉक पार्लियामेंट! अनिल विज ने कांग्रेस पर कसा तंज

