पंजाब में लगातार किसानों की फसले जलने की खबर सामने आ रही है, ऐसे में किसान में हताशा देखने को मिल रही है। पीड़ित किसानों के लिए कैबिनेट मंत्री ने बड़ा ऐलान किया है।
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने खेत पर आग लगने पर किसान परिवारों को निजी तौर पर वित्तीय सहायता देने तथा एक महीने का वेतन सहायता के रूप में देने की घोषणा की है, इससे किसानों को कुछ हद तक राहत मिलेगी।
उन्होंने श्री मुक्तसर साहिब जिले के सोथा और चक्क दूहेवाला गांवों का दौरा किया और प्रभावित किसानों से मुलाकात की।

उन्होंने प्रभावित किसान परिवारों को आश्वासन दिया। साथ ही राज्य सरकार ने जिला प्रशासन को नियमानुसार उचित मुआवजा प्रदान करने के निर्देश तुरंत जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी दर्दनाक स्थिति को देखने के बाद मैंने अपना एक महीने का वेतन दान करके इन परिवारों की मदद करने का फैसला किया है।
- संजुक्ता पाराशर बनीं CoBRA की पहली महिला IG, जानिए ‘लेडी सिंघम’ की बहादुरी के 5 चर्चित किस्से
- बिहार के 53 लाख से ज्यादा किसानों की बनी Farmer Registry, एक साथ काम करेंगे तीन विभाग
- क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी की डेट हुई फिक्स, लखनऊ में इस दिन लेंगे सात फेरे
- मूंग ट्रांसपोर्ट की NOC के लिए मांगी 1.30 लाख की घूस! नर्मदापुरम वेयरहाउस कॉर्पोरेशन पर लोकायुक्त की कार्रवाई
- SSP ऑफिस बनेगा BJP कार्यालय? कांग्रेस की खुली चेतावनी ने बढ़ाई सियासी गर्मी, जानिए क्या है पूरा विवाद



