जालंधर. पंजाब को फिर से खुशहाल और समृद्ध ‘रंगला पंजाब’ बनाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के अन्नदाताओं याने की किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता केवल यहां की जनता और किसान हैं. उन्होंने जानकारी दी कि राज्य के 80 फीसदी खेतों तक अब नहरी पानी की सीधी पहुंच सुनिश्चित कर दी गई है. इससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी.
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपनी बात रखते हुए कहां की उनके लिए किसानों की मदद करना एक अहम कार्य है. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की प्राथमिकता पंजाब और यहाँ के लोग हैं. किसानों के हित के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं, इसी कड़ी में नहर का पानी अब पंजाब के 80% खेतों तक पहुँच चुका है और इसे 100% तक पहुँचाने का वादा किया, जो जल्दी ही पूरा किया जाएगा.
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने 14,000 किलोमीटर लंबा नहर-पानी पाइपलाइन नेटवर्क बनाया है और एक खुशहाल और समृद्ध ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए लगातार काम कर रही है. गाँवों के विकास को तेज़ी देने के लिए, छह पंचायतों को ₹20-20 लाख के चेक सौंपे गए.
बनाई जा रही नहरे
किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधाएं देने के लिए, राज्य सरकार हर खेत तक नहर का पानी पहुंचाने के मिशन पर काम कर रही है. इसके लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं. इस पहल के तहत, पूरे राज्य में पानी की नहरें बनाई जा रही हैं और बंद पड़ी नहरों को फिर से चालू किया जा रहा है. इससे सिंचाई आसान हुई है और भूजल संरक्षण को बढ़ावा मिला है.
पंजाब सरकार की नहर के पानी तक बेहतर पहुँच की पहल से, किसानों को अपने खेतों की सिंचाई के लिए पानी का एक ज़्यादा भरोसेमंद स्रोत मिल रहा है. यह पहल कृषि उत्पादकता को मज़बूत करने के साथ-साथ भूजल पर निर्भरता कम करने में मदद कर रही है, जिससे पंजाब के किसान समुदाय के लिए ज़्यादा टिकाऊ खेती और बेहतर जल सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में किसानों को सहूलियत देना और युवाओं को नशे से दूर रखना एक अहम विषय है जिसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार को रोकने के लिए यहां पर लगातार पुलिस विभाग कार्यरत है जिसे जल्दी ही सकारात्मक परिणाम सामने आते नजर आएंगे.
- पंजाब के किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 80% खेतों तक पहुंचा नहरी पानी; CM भगवंत मान बोले- जल्द हर खेत को मिलेगा 100% पानी
- दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन, CM रेखा गुप्ता भी रहीं मौजूद
- संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत पर घमासान, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने उठाई जांच की मांग
- करनाल के होटल में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी पर गंभीर आरोप; परिजनों ने गिरफ्तारी तक शव लेने से किया इनकार
- युवा कांग्रेस चुनाव में वोटिंग बंद, फर्जी मतदान की शिकायतों ने बढ़ाई प्रत्याशियों की चिंता!, क्या हैक हो गया IYC एप?


