चंडीगढ़: पंजाब में जनगणना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके बीच खबर सामने आई है कि इस बार जनगणना का काम बीएलओ नहीं करेंगे। जनगणना को लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि बी.एस.ओ. जनगणना ड्यूटी नहीं निभाएंगे।
सूत्रों की माने तो इन दिनों बीएलओ इन दिनों मैपिंग में के काम में लगे है, ऐसे में उन्हें और अतिरिक्त जनगणना के काम में नहीं लगाया जा रहा है। खबर है कि इस बार हो रही जनगणना के लिए कर्मचारियों/अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपनी शुरू कर दी गई हैं। प्रशासन ने BLO को भी जनगणना के लिए नियुक्त कर दिया था पर जब मामला मुख्य चुनाव अधिकारी के पास पहुंचा तो उन्होंने साफ किया कि BLO जनगणना की ड्यूटी नहीं निभाएंगे।
मिला यह निर्देश CEO पंजाब ने सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को जनगणना की ड्यूटी पर नियुक्त BLO को तुरंत हटाने के निर्देश दिए है। CEO का तर्क है कि पंजाब में एस.आई.आर. होने वाला है और BLO इसकी तैयारी में व्यस्त हैं। B.L.O. एक समय में दो काम नहीं संभाल सकते। CEO के निर्देशों के बाद जिला अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को जनगणना के लिए B.L.O. को तैनात न करने का निर्देश दिया है।
यह भी कहा गया है कि अगर किसी B.L.O. को जनगणना के लिए नियुक्त किया जाता है तो उसे हटा दिया जाएगा और किसी दूसरे अधिकारी उसकी जगह बदल दिया जाएगा।

पंजाब में हो रही मैपिंग पंजाब में मैपिंग का काम भी तेजी पर किया जा रहा है। अभी यहां 80 प्रतिशत पूरी हो चुकी है पर एस.आई.आर. शुरू होने तक इसे 100 प्रतिशत पूरा किया जाना है। कई जिलों में मैपिंग का काम 70 प्रतिशत से भी कम है। चुनाव दफ्तर के अधिकारियों के अनुसार लुधियाना में 60 से 65 प्रतिशत मैपिंग हो गई है। नतीजतन BLO इस समय पूरे राज्य भर में मैपिंग प्रक्रिया में लगे हुए हैं, जिस कारण उनके लिए जनगणना के फर्ज को निभाना असंभव है।
- राज्यपाल के दया याचिका खारिज करने के फैसले पर दोबारा विचार का कोई प्रावधान नहीं : हाईकोर्ट
- कुएं में जहरीली गैस से दर्दनाक हादसा, बैल को बचाने उतरे तीन ग्रामीणों की मौत
- आगरा में खौफनाक वारदात: पति की हत्या कर बाथरूम में दफना दी लाश,कमोड के पांच फिट नीचे मिली डेड बॉडी
- RGPV में पेपर हुआ चोरी! प्रबंधन ने दर्ज कराई FIR, कुलपति का नोटिस; कांग्रेस ने उठाए सवाल
- प्रदेश में विकसित होगा एकीकृत ट्रॉमा नेटवर्क, हर जिले तक पहुंचेगी कैंसर उपचार सुविधा
