अमृतसर। प्रधानमंत्री पोषण योजना (पूर्व में मिड-डे मील स्कीम) के तहत पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को दिए जाने वाले मिड-डे मील मेन्यू में बदलाव किया गया है। नया साप्ताहिक मेन्यू 1 जुलाई से 31 जुलाई तक लागू रहेगा। खास बात यह है कि इस मेन्यू में मौसमी फल के साथ-साथ बच्चों के स्वाद का भी विशेष ध्यान दिया गया है। बच्चों को ऐसा आहार परोसा जाएगा जो प्रोटीन और स्वाद से भरपूर रहेगा।
इस संबंध में जनरल मैनेजर मिड-डे मील सोसायटी की ओर से जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि नए साप्ताहिक मेन्यू के अनुसार सोमवार को दाल और रोटी, मंगलवार को राजमा-चावल और खीर, बुधवार को केल या सफेद चना (आलू के साथ) और पूरी या रोटी, गुरुवार को आलू-प्याज के पकौड़े करी और चावल के साथ, शुक्रवार को मौसमी सब्जी और रोटी, जबकि शनिवार को साबुत मूंग की दाल, चावल और मौसमी फल परोसे जाएंगे।

मेन्यू के अनुसार नहीं हुआ खाना तो होगी कार्यवाही
आपको बता दें कि सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को कतार में बैठाया जाएगा और मिड-डे मील इंचार्ज की देखरेख में मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। अगर किसी स्कूल में निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी स्कूल मुखिया की होगी।
- छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान पर भूपेश बघेल का भाजपा पर कड़ा प्रहार, बोले- इन्हें छत्तीसगढ़ से नहीं, यहां की खदानों से है मतलब
- IIIT के महिला हॉस्टल में छात्रा की मौत: थर्ड ईयर की वैष्णवी ने लगाई फांसी, पुलिस कर रही कारणों की जांच
- मध्य प्रदेश से गुरुग्राम पहुंच रही थी हथियारों की खेप, 8 पिस्टल और 16 मैगजीन के साथ दो गिरफ्तार
- तिरंगे में लिपटा लौटा गांव का लाड़ला, बेटे को आखिरी बार देख बिलख पड़े माता-पिता; हत्यारों को फांसी और CBI जांच की मांग
- झोटा हत्याकांड: 21 दिन बाद भी धरना जारी, कैबिनेट मंत्री गुरमीत खुड्डियां ने परिवार से की मुलाकात
