चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को मंगलवार को मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई। वे लगभग छह दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। 5 सितंबर की शाम को धड़कन धीमी होने और कमजोरी की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। बिमारी के कारण बाढ़ प्रभावित इलाकों का उनका दौरा रद्द कर दिया गया था, जिसकी वजह से वे 9 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे में भी शामिल नहीं हो सके।
हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से उनकी सेहत के बारे में पूछा। इसके बाद राज्यपाल कटारिया अस्पताल पहुंचे और मुख्यमंत्री से मुलाकात की। भर्ती के दौरान ही मान ने बाढ़ संबंधी अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की। अस्पताल से छुट्टी मिलने पर सीएम मान ने जनता को हाथ जोड़कर अभिवादन किया और लहराकर विदाई ली।

कौन-कौन पहुंचा अस्पताल ?
बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए 2 सितंबर को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने फिरोजपुर का दौरा किया था। इसके अगले दिन, 3 सितंबर को उनकी सेहत बिगड़ गई। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल 4 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे, लेकिन सेहत ठीक न होने के कारण उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया। शाम को सेहत और ज्यादा खराब होने पर सीएम मान को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- Today’s Top News : GATE परीक्षा में हाईटेक नकल करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, कलेक्टर-सीईओ का फर्जी हस्ताक्षर कर गबन करने वाले BEO को सरकार ने हटाया, तंत्र विद्या; 3 साल की मासूम की कब्र खोदकर सिर ले गए आरोपी, पाकिस्तान बॉर्डर के पास से छत्तीसगढ़ पुलिस ने पकड़ा हेरोइन सप्लाई का मास्टरमाइंड, महाशिवरात्रि पर बाबा धाम में CM साय ने की पूजा-अर्चना… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- सीएम डॉ मोहन ने पत्नी संग भगवान महाकाल के किए दर्शन: देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना, कहा- महाशिवरात्रि केवल पर्व नहीं बल्कि आत्मशुद्धि और शिव तत्व से जुड़ने का अवसर है
- दरभंगा में चोरी की बड़ी वारदात: BJP विधायक मैथिली ठाकुर की मां के हीरे जड़े गहने और किमती घड़ी पर चोरों ने फेरा हाथ
- हत्या या आत्महत्या? संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव, छानबीन में जुटी पुलिस
- कटिहार में आग का तांडव: कुर्सेला हाट में 100 से अधिक दुकानें जलकर राख, करोड़ों की संपत्ति हुई स्वाहा


