चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने तुरंत अपनी जिम्मेदारियों को संभाल लिया। मुख्यमंत्री निवास पहुंचते ही उन्होंने अधिकारियों से बाढ़ राहत कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी। उन्होंने शुक्रवार (12 सितंबर) को सुबह 11 बजे अपने निवास पर बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।
इस बैठक में सभी विभागों के सचिव व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहेंगे, जबकि सभी जिलों के उपायुक्त (डीसी) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों, चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता, मुआवजे के वितरण और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए ठोस कदमों पर चर्चा होगी।
मुख्यमंत्री मान को 5 सितंबर को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में रहते हुए भी वे बाढ़ प्रभावित परिवारों और राहत कार्यों से लगातार संपर्क में रहे। उनकी सेहत में सुधार के बाद, उन्होंने सोमवार को अस्पताल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की थी, जिसे पहले उनकी तबीयत खराब होने के कारण स्थगित कर दिया गया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के बाद सफाई और अन्य राहत कार्यों की योजनाओं का वे स्वयं निरीक्षण करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
- माघ मेला में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, ‘महाशिवरात्रि’ पर 40 लाख भक्तों ने किया स्नान, भारी भीड़ के साथ माघ मेला संपन्न
- Bihar Top News Today: बिहार में महाशिवरात्रि की धूम, LJP(R) ने फूंका तेजस्वी का पुतला, CM नीतीश ने निर्माण कार्यों का लिया जायजा, सड़क हादसे में ससुर-बहू की दर्दनाक मौत, भागलपुर अग्निकांड में 6 दुकानें जलकर राख, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- उज्जैन में ‘उज्जयिनी विक्रम व्यापार मेले’ का शुभारंभ: सीएम डॉ मोहन बोले- वाहन खरीदी पर दी जा रही विशेष छूट, व्यापार से बनेगा विकास का नया प्रतिमान
- मर्यादा पुरुषोत्तम के ननिहाल में कल स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज का आगमन, भव्य स्वागत की तैयारी में जुटी श्रद्धालु
- बांग्लादेश में चुनाव खत्म होते ही फिर हिंदुओं के खिलाफ शुरू हुई हिंसा, कट्टरपंथियों ने काली मंदिर को बनाया निशाना ; मचाई तोड़फोड़


