चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने तुरंत अपनी जिम्मेदारियों को संभाल लिया। मुख्यमंत्री निवास पहुंचते ही उन्होंने अधिकारियों से बाढ़ राहत कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी। उन्होंने शुक्रवार (12 सितंबर) को सुबह 11 बजे अपने निवास पर बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।
इस बैठक में सभी विभागों के सचिव व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहेंगे, जबकि सभी जिलों के उपायुक्त (डीसी) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों, चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता, मुआवजे के वितरण और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए ठोस कदमों पर चर्चा होगी।
मुख्यमंत्री मान को 5 सितंबर को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में रहते हुए भी वे बाढ़ प्रभावित परिवारों और राहत कार्यों से लगातार संपर्क में रहे। उनकी सेहत में सुधार के बाद, उन्होंने सोमवार को अस्पताल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की थी, जिसे पहले उनकी तबीयत खराब होने के कारण स्थगित कर दिया गया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के बाद सफाई और अन्य राहत कार्यों की योजनाओं का वे स्वयं निरीक्षण करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
- मिशन कर्मयोगी में MP के कर्मचारी पिछड़े! 9 लाख में 2% भी नहीं कर रहे ट्रेनिंग, कलेक्टर्स को मिली जिम्मेदारी
- प्राचीन कंकाली मठ के साल में सिर्फ एक दिन खुले कपाट, विजयादशमी पर नागा साधुओं के अस्त्र-शस्त्र की हुई पूजा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
- Tiger Shroff Firing Case : 34 हजार रुपये में हत्या की डील, कोटा से पकड़े गए तीनों आरोपी; पूछताछ में हुए बड़े खुलासे
- चुनाव आया तो याद आई! प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक के खाली पदों को लेकर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, सरकार बनने पर बेरोजगारों से किया बड़ा वादा
- फुलपरास में मेला देखने गए दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

