जालंधर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जालंधर के दौरे पर हैं। राज्य के प्रशासनिक कामकाज और विकास योजनाओं को गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री आज जालंधर स्थित अपने सरकारी आवास पर ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।
इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान सीधे आम जनता से रूबरू होंगे। ‘लोक मिलनी’ का मुख्य उद्देश्य सरकार और जनता के बीच की दूरी को कम करना और प्रशासन की जवाबदेही तय करना है।
उम्मीद जताई जा रही है कि लोग सड़क, सीवरेज, राशन कार्ड और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी बुनियादी समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जालंधर प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
- गांधीनगर की डाई फैक्ट्री में केमिकल भरते समय भीषण हादसा, पाइप फटने से 4 मजदूरों की मौत
- भिवानी में 800 युवा शटलरों का मुकाबला, अंडर-15 में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी
- CG में दर्दनाक हादसा : स्कूल से घर लौट रही थी 13 साल की छात्रा, बेलगाम ट्रैक्टर ने रौंदा, मौके पर ही मौत
- CGPSC घोटाला: क्या जेल से बाहर आएंगे टामन सोनवानी? हाईकोर्ट में जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित
- स्कूल में करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत पर फूटा गुस्सा, परिजनों ने प्रदर्शन कर की सड़क जाम

