चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत पिछले दो दिनों से खराब होने के बाद अब सुधार की ओर है। उन्हें इलाज के लिए चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की सलाह पर यह फैसला लिया गया, जब उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। फोर्टिस अस्पताल ने एक बयान जारी कर बताया कि मुख्यमंत्री का पल्स रेट कम हो गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। अब उनकी हालत में सुधार देखा जा रहा है।
पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री मान बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे। गुरुवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके कारण वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा नहीं कर सके। उनकी तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही आम आदमी पार्टी (आप) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। केजरीवाल भी पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य जारी
पंजाब में हाल ही में भारी बारिश के बाद कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए सेना की सहायता ली जा रही है। आप के नेता और कार्यकर्ता भी बाढ़ में फंसे लोगों तक पहुंचकर उनकी मदद कर रहे हैं। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में भेजा गया है। बाढ़ के कारण कई लोगों की जान भी गई है।
- Jaipur Secretariat: जयपुर सचिवालय में हड़कंप! ARD की सरप्राइज रेड, 61 में से 36 कर्मचारी मिले नदारद, अब गिरेगी गाज
- भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा : टर्बाइन में ब्लास्ट के बाद फैली आग, 8 मजदूर घायल, पीछे के रास्ते से बाहर निकले कर्मचारी
- Assam & West Bengal Elections: पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा का बड़ा हमला, कहा- मशीनों की जादूगरी हुई तो बीजेपी जीतेगी
- बिजली कटौती के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, रैली निकालने के बाद किया बिजली कार्यालय का घेराव…
- ईरान की आज परीक्षा की घड़ी? अमेरिकी राष्ट्रपति की डेडलाइन खत्म हो रही है, इजरायल ने भी 12 घंटे ट्रेन में न बैठने की इरानियों को खुली धमकी दी
