टोक्यो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अपनी 10-दिवसीय जापान यात्रा के दौरान आज टोक्यो में बड़े जापानी उद्योगपतियों और वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इन वार्ताओं का उद्देश्य पंजाब में औद्योगिक निवेश और सहयोग को बढ़ावा देना है, मुख्यमंत्री ने सबसे पहले टोक्यो के गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन सहित कई प्रमुख संस्थानों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ बैठके की.
मुख्यमंत्री के शेड्यूल के आधार पर सीएम मान ने आईसन इंडस्ट्री, यामाहा मोटर और होंडा मोटर जैसी बड़ी जापानी कंपनियों के साथ एक के बाद एक मीटिंग्स की। इन बैठकों में पंजाब में औद्योगिक निवेश और तकनीकी सहयोग के विस्तार पर चर्चा हुई। इसके अलावा जेआईसीए के साउथ एशिया विभाग के डायरेक्टर जनरल के साथ बुनियादी ढांचा और विकास परियोजनाओं पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया।

बता दें कि पंजाब सरकार 13-15 मार्च मोहाली के आईएसबी में होने वाले छठे प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर समिट से पहले अपनी वैश्विक पहुंच को विस्तार दे रही हैं।
- पत्रकारों को 15 लाख रुपये तक की छूट, जयपुर में आवास योजना शुरू; जानें फ्लैट की कीमत
- छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स में कार्यरत पूर्व सलवा जुडूम कर्मियों ने सेवा शर्तों को लेकर लगाई याचिका, हाईकोर्ट ने शासन से मांगा जवाब
- अब पहाड़ों पर सजेगी फिल्मी महफिल! CM धामी से मिलने पहुंचे अक्षय कुमार, फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में उत्तराखंड बना रहा नई पहचान
- ग्वालियर शीतला मंदिर हादसे पर सीएम मोहन का कड़ा रुख: सीएसपी पर गिरी गाज-तीन थाना प्रभारियों समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच के आदेश
- त्योहारी सीजन में खाने की आफत! पलामू समेत 6 जिलों में राशन सप्लाई ठप, डोर स्टेप डिलीवरी में बड़ी लापरवाही

