पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के सभी जिलों के डीसीज़ के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में राज्य की मंडियों में धान की सुचारू खरीद को लेकर मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री मान ने संबंधित अधिकारियों और नेताओं को मंडियों का दौरा करने के निर्देश भी दिए हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंडियों में धान की फसल की खरीद और लिफ्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। सीएम मान ने केंद्र सरकार को लिखे पत्र की प्रति सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने केंद्र से शेलर मालिकों की जायज मांगों को पूरा करने की भी मांग की है। राज्य सरकार ने मजदूरों को लाभ पहुँचाने के लिए मंडी लेबर चार्जेज़ में भी बढ़ोतरी की है।
चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी निवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में सभी जिलों के डीसी शामिल हुए। इस बैठक की जानकारी मुख्यमंत्री मान ने खुद अपने एक्स अकाउंट पर साझा की।

पराली प्रबंधन पर कल की बैठक
बता दें कि एक दिन पहले, सोमवार को, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पराली प्रबंधन को लेकर अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की थी। इस बैठक में किसानों को पराली न जलाने के बारे में जागरूक करने पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी जिला अधिकारी और कृषि विभाग किसानों को मशीनरी उपलब्ध कराएंगे ताकि पराली न जलाने के प्रयासों को सफल बनाया जा सके। इस पहल के लिए ‘उन्नत किसान’ ऐप भी लॉन्च की गई है।
- CG News : धान खरीदी में धोखाधड़ी, समिति प्रबंधक का भाई हुआ गिरफ्तार
- CG Crime News : पिता के खून-पसीने की कमाई पर बेटी ने किया हाथ साफ… सोने के जेवरात चुराकर फाइनेंस कंपनी में रखे गिरवी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- कमजोर दिल वाले न देखें! क्रिकेट खेलते वक्त बच्चे के गले के आर-पार घुसी सरिया, मंजर देख चीख पड़े लोग, फिर जो हुआ…
- मंडला में मौत का तांडवः बाइक समेत पुल से नीचे गिरे 4 लोग, मंजर देख कांप उठा लोगों का कलेजा
- CG Suspended News : 10वीं कक्षा की छात्रा हुई गर्भवती, कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षिका को किया निलंबित,
