पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के सभी जिलों के डीसीज़ के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में राज्य की मंडियों में धान की सुचारू खरीद को लेकर मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री मान ने संबंधित अधिकारियों और नेताओं को मंडियों का दौरा करने के निर्देश भी दिए हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंडियों में धान की फसल की खरीद और लिफ्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। सीएम मान ने केंद्र सरकार को लिखे पत्र की प्रति सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने केंद्र से शेलर मालिकों की जायज मांगों को पूरा करने की भी मांग की है। राज्य सरकार ने मजदूरों को लाभ पहुँचाने के लिए मंडी लेबर चार्जेज़ में भी बढ़ोतरी की है।
चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी निवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में सभी जिलों के डीसी शामिल हुए। इस बैठक की जानकारी मुख्यमंत्री मान ने खुद अपने एक्स अकाउंट पर साझा की।

पराली प्रबंधन पर कल की बैठक
बता दें कि एक दिन पहले, सोमवार को, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पराली प्रबंधन को लेकर अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की थी। इस बैठक में किसानों को पराली न जलाने के बारे में जागरूक करने पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी जिला अधिकारी और कृषि विभाग किसानों को मशीनरी उपलब्ध कराएंगे ताकि पराली न जलाने के प्रयासों को सफल बनाया जा सके। इस पहल के लिए ‘उन्नत किसान’ ऐप भी लॉन्च की गई है।
- उत्तराखंड दौरे पर राहुल पर बरसे शाह, बोले- ‘बोगस वोटिंग और घुसपैठियों के भरोसे जीतना चाहती है कांग्रेस’
- दिवाली पर पटाखे से जल जाएं तो क्या करें? घबराने के बजाय अपनाएं ये सही फर्स्ट एड
- डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम, NeVA के तकनीकी मॉड्यूल पर हुई ट्रेनिंग
- राजस्थान सियासत में बड़ा उलटफेर: 2 दिग्गज बागियों की कांग्रेस में वापसी, डोटासरा ने भाजपा की रैली को बताया ‘असली अराजकता’
- तरुण तेजपाल ‘तहलका’ को लगा सुप्रीम कोर्ट से झटका, 10 साल की सजा पर रोक लगाने की याचिका की खारिज
