चंडीगढ़। पंजाब में कड़ाके की ठंड लोगों को परेशान कर रही है। शीत लहर और ठंडी से लोग ठिठुर चुके है. इन सबके बीच बच्चों का स्कूल अभी पहले की तरह जारी है। सुबह उठकर स्कूल जाना बच्चों की सेहत में असर डाल रहा है। बच्चों की तबीयत अब लगातार बिगड़ती जा रही है. यही कारण है कि अभिभावकों ने अब समय बदलने की मांग की है।
वर्तमान स्कूल सुबह 9 बजे ही लग रहे हैं, जो घने कोहरे का सबसे खतरनाक समय होता है। अभिभावकों और शिक्षक संगठनों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि स्कूलों का समय बदलकर सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बजे किया जाना चाहिए, इससे बच्चों को कुछ राहत मिलेगी।
कोहरा इतना अधिक है कि लोगों को पास की चींजे भी नजर नहीं आती हैं। सुबह 8 बजे तक कोहरा से शहर ढके रहता है। आपको बता दें कि बहुत ज्यादा कोहरा जमा होने के कारण कई बार एक्सीडेंट हुआ है। बीते दिनों कोहरे के कारण स्कूल वैन का एक्सिडेंट भी हुआ था। इसके साथ ही हाइवे में कई ऐसे दुर्घटना हुई है, जिसमें बड़ी गाड़ियां आपस में टकराई हैं।
- राजगीर में आज भारत-न्यूजीलैंड के बीच रग्बी मुकाबला, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन हाका डांस होगा आकर्षण
- CG Weather Today : साइक्लोन ‘अर्नब’ के असर से छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, भारी बारिश का अलर्ट
- राजा भैया को चंद्रशेखर आजाद ने बताया माफिया? अक्षय प्रताप ने दिया जवाब
- बिहार में चक्रवात अर्नब का असर, 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
- जीवन सूक्त : ऐसे बदलो स्वयं को ‘चुपचाप’, लक्ष्य से पहले सुनाई ना दे ‘पदचाप’ – संदीप अखिल

