चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ प्रभावित गांवों में सफाई अभियान को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम मान ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित लगभग 2300 गांवों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक गांव को 1 लाख रुपये की टोकन राशि दी जाएगी। पंजाब सरकार ने इस अभियान के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है।
सीएम ने कहा कि प्रत्येक गांव में जेसीबी, मजदूरों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए सफाई कार्य किया जाएगा। 24-25 सितंबर तक मलबा हटाने का काम पूरा कर लिया जाएगा, जबकि 15 अक्टूबर तक सभी गांवों की साझा जगहों को पहले की तरह सामान्य स्थिति में लाया जाएगा। इसके अलावा, 22 अक्टूबर तक तालाबों की सफाई का काम पूरा किया जाएगा। बीमारियों से बचाव के लिए गांवों में फॉगिंग भी की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर मेडिकल कैंप आयोजित करने की भी घोषणा की। उन्होंने एनजीओ और युवा क्लबों से इस अभियान में सहयोग की अपील की और कहा कि उनकी भागीदारी का स्वागत किया जाएगा। साथ ही, सीएम ने बताया कि 16 सितंबर से धान की सरकारी खरीद भी शुरू हो जाएगी।
- आत्महत्या या फिर… संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस
- Rajasthan News: डिप्टी CM दिया कुमारी की अफसरों को दो टूक- काम में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर जारी हुआ नया फरमान
- फैसल रहमान ने ढाका एसडीएच में ब्लड स्टोरेज यूनिट का किया शुभारंभ, खून के लिए अब मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा मोतिहारी
- Anganwadi Worker Recruitment: हाईकोर्ट के आदेश के 5 साल बाद भी नियुक्ति के इंतजार में पीड़ित विधवा, महिला बाल विकास विभाग नहीं ले पा रहा फैसला
- आगजनी, प्रदर्शन और सड़क जाम …दो बच्चों की मौत के बाद फिर हिंसा की आग में सुलगा मणिपुर, इंटरनेट सेवाएं निलंबित

