कोयंबटूर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तमिलनाडु के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने तमिलनाडु सरकार की ‘मुख्यमंत्री नाश्ता योजना’ के शहरी स्कूलों में विस्तार के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के निमंत्रण पर पहुंचे सीएम मान ने इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि तमिलनाडु सरकार ने बच्चों की शिक्षा और पोषण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
सीएम मान ने कहा, “मेरे लिए यह गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने मुझे इस महत्वपूर्ण योजना के विस्तार के शुभारंभ के लिए आमंत्रित किया। तमिलनाडु सरकार ने जनहित से जुड़े इस क्षेत्र को प्राथमिकता दी है, जो प्रशंसनीय है।” उन्होंने तमिलनाडु की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वे इस योजना को पंजाब में भी लागू करने का प्रयास करेंगे.
क्या है ‘CM Breakfast Scheme’ ?
तमिलनाडु में 2022 में शुरू की गई ‘CM Breakfast Scheme’ के तहत प्राथमिक स्कूलों के बच्चों को पौष्टिक नाश्ता प्रदान किया जाता है। इस योजना का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा को बेहतर करना है। अब इस योजना का विस्तार शहरी स्कूलों तक किया जा रहा है। समारोह में शामिल होने के लिए सांसद पुष्पनाथन विल्सन ने हाल ही में सीएम मान से मुलाकात कर उन्हें स्टालिन की ओर से निमंत्रण दिया था।
पंजाब में भी लागू करने की योजना
सीएम मान ने अपने संबोधन में कहा, “हम एक ही देश में अलग-अलग रंगों के साथ रहते हैं। जब हम पंजाब या दिल्ली में कोई कार्यक्रम आयोजित करते हैं, तो हम मुख्यमंत्री स्टालिन को आमंत्रित करते हैं। पंजाब में मिड-डे मील योजना पहले से लागू है, लेकिन मैं इस नाश्ता योजना को अपनी कैबिनेट के सामने प्रस्तुत करूंगा और इसे पंजाब में लागू करने की कोशिश करूंगा।” उन्होंने जोड़ा, “पंजाब अनाज का भंडार है। हम पूरे देश के लिए अनाज पैदा करते हैं, और हमारे पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है।”
तमिलनाडु-पंजाब के बीच सहयोग
सीएम मान ने तमिलनाडु सरकार के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि यह योजना बच्चों के पोषण और शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने दोनों राज्यों के बीच सहयोग और एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने पर जोर दिया। इस समारोह ने तमिलनाडु और पंजाब के बीच जनकल्याणकारी योजनाओं के आदान-प्रदान की दिशा में एक नया कदम उठाया है।
- IPL 2027 Trade: हार्दिक पांड्या PBKS में होंगे शामिल, अर्शदीप सिंह को MI लेने पर सहमत, जल्द हो सकता है ऐलान
- CG News : दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता ने लगाई फांसी, पति और सास-ससुर गिरफ्तार
- PoK में गृहयुद्ध से हालात ! मुजफ्फराबाद में पाकिस्तानी रेंजर्स और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प, आगजनी से तनाव
- महादलित बस्ती में दीपावली मनाने वाले थे सीएम सम्राट चौधरी, आखिरी समय में कार्यक्रम रद्द होने से निराशा
- JNU में खूनी झड़प: महिला मित्र को लेकर छात्रों के बीच चले चाकू और गंडासे, 4 घायल; एक की हालत गंभीर

