चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के टॉपर्स से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने टॉप-3 में स्थान बनाने वाले मेधावी छात्रों का विशेष रूप से सम्मान किया और उनकी हौसला-अफजाई की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के बच्चों में काबिलियत की कोई कमी नहीं है।
उन्होंने इस सफलता का श्रेय बच्चों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता की दुआओं को दिया, जिससे आज पूरे पंजाब का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है।
इन सितारों ने किया राज्य का नाम रोशन
हरलीन शर्मा (प्रथम स्थान): 99.38% (646/650) अंक।
मनिमहेष शर्मा (द्वितीय स्थान): 99.23% (645/650) अंक।
रिया रानी (तृतीय स्थान): 99.23% (645/650) अंक।

शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर का संकल्प
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार लगातार शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार शिक्षा के बुनियादी ढांचे (Infrastructure) को और मजबूत कर रही है ताकि ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों के हर बच्चे को आगे बढ़ने के समान अवसर मिल सकें।
सीएम ने बच्चों से कहा कि आपकी सरकार शिक्षा के ढांचे को बेहतर बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है, ताकि गांवों और शहरों के बच्चे ऐसी ही ऊंची उड़ान भर सकें। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि ये बच्चे इसी तरह भविष्य में भी मेहनत जारी रखेंगे और देश-दुनिया में पंजाब का नाम रोशन करेंगे।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

