चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए तीन पवित्र सिख शहरों को पवित्र शहर का दर्जा देने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इसके साथ ही इन शहरों में शराब और मांस की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया हैं।
आज पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने संयुक्त रूप से यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दशकों से श्रद्धालु इन पवित्र शहरों को ‘होली सिटी’ का दर्जा देने की मांग कर रहे थें। आज श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर यह मांग पूरी कर दी गई है। अब इन तीनों शहरों में शराब और मांस की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सिख गुरुओं ने हमेशा मानवता और मानवाधिकारों की रक्षा का संदेश दिया हैं। आज हम उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए पंजाब को और पवित्र बना रहे हैं।

किन-किन शहरों में लगेगा प्रतिबंध?
- अमृतसर – दीवारों वाला शहर
- श्री आनंदपुर साहिब
- तलवंडी साबो
- मंत्री का भतीजा बताकर SDOP को दी चेतावनी; ‘मैं कोई मामूली आदमी नहीं…’ कहते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- हेरोइन चिट्टा के साथ पकड़ाए तीन आरोपी: बेचने के लिए ढूंढ रहे थे ग्राहक, 3.53 लाख से ज्यादा का माल जब्त
- मोहाली में AAP महिला पार्षद के पति को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती
- राजकोट: पटाखे फोड़ते समय 4 साल की बच्ची गंभीर रूप से जली, सिविल अस्पताल में भर्ती
- मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे रोशनी का पर्व

