जालंधर. पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के गुट तथा पंजाब मामलों के प्रभारी भूपेश बघेल के आज बैठक होने वाली थी, लेकिन खबर है कि इस बैठक को अब टाल दिया गया है.अब यह बैठक शुक्रवार को होने की संभावना जताई जा रही है. बैठक टलने के पीछे चन्नी गुट की कुछ शर्तों को प्रमुख कारण माना जा रहा है, हालांकि इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक सामने नहीं आया है.
खबर यह है कि चन्नी गुट ने बैठक के लिए दो प्रमुख शर्तें रखी थीं. पहली, बैठक कांग्रेस भवन में न हो और दूसरी, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग बैठक में मौजूद न रहें. बताया जा रहा है कि इन शर्तों पर सहमति नहीं बन सकी, जिसके चलते बैठक स्थगित करनी पड़ी. इतना ही नहीं यह भी जानकारी सामने आई है कि इन विषयों को लेकर चन्नी दिल्ली में सीधे राहुल गांधी से मुलाकात करना चाहते हैं.

उनका मानना है कि यदि विधानसभा चुनाव में उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है, तो उस पर अंतिम फैसला और स्वीकृति सीधे राहुल गांधी की होनी चाहिए. इसी कारण वह फिलहाल कोई बड़ा राजनीतिक फैसला लेने से पहले केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत करना चाहते हैं.
- जमीन बेचने को लेकर विवाद, पिता-दामाद पर बेटे को 6 गोलियां मारने का आरोप
- मोबाइल की लत से बिगड़ा बच्चे का व्यवहार, बहन को किया न्यूड, स्कूल ने काटा नाम
- गणपति बप्पा के स्वागत से पहले पसरा सन्नाटा; एक ही परिवार के 4 मासूम भाइयों की कुएं में डूबने से मौत, एक साथ उठीं अर्थियां
- मामूली विवाद पर हत्या की वारदातः नशे में धुत बेटे ने पिता को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार
- राहुल गांधी का बिहार बाढ़ पर बड़ा बयान, जनहानि पर जताया गहरा दुख, कार्यकर्ताओं को दिए मदद के निर्देश



