चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस ने मंगलवार को चंडीगढ़ में शक्ति प्रदर्शन किया। पार्टी की ओर से करीब पांच हजार कार्यकर्ताओं के जुटने का दावा किया गया। कांग्रेस भवन सेक्टर-15 से वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के आवास की ओर प्रस्तावित मार्च को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। कई प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई, जिसके चलते शहर के कई हिस्सों में यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।
सुबह करीब 10 बजे से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके वाहनों का सेक्टर-15 की ओर पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर 12 बजे तक कार्यकर्ताओं की संख्या और वाहनों का दबाव बढ़ने से सेक्टर-15 के आसपास ट्रैफिक की स्थिति बिगड़ गई। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।
PGI और पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर जाने से बचने की एडवाइजरी
पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर लोगों से अपील की कि अगर उन्हें PGI, पंजाब यूनिवर्सिटी, सेक्टर-15 या सेक्टर-11 की तरफ जाना है तो फिलहाल यात्रा टाल दें। इन इलाकों में भारी जाम की स्थिति बनी हुई है। पंजाब यूनिवर्सिटी, सेक्टर-11 स्थित सरकारी कॉलेज और आसपास के सेक्टरों में भी वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं।
कई किलोमीटर तक पहुंची वाहनों की कतार
कांग्रेस के प्रदर्शन और सुरक्षा इंतजामों के कारण कई मार्गों पर यातायात धीमा हो गया। पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेड्स के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और कुछ रास्तों पर जाम कई किलोमीटर तक फैल गया।
मौजूदा हालात को देखते हुए इन इलाकों में दोपहर करीब चार बजे तक यातायात प्रभावित रहने की संभावना जताई गई है। पुलिस ने शहरवासियों से घर से निकलने से पहले अपने मार्ग की स्थिति जांचने और जाम वाले रास्तों के बजाय वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।
- धान खरीदी की तैयारी पर भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने पर भी जताई आपत्ति
- IND vs WI 3rd T20I: भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 224 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेकः सड़क किनारे खड़े 3 लोगों को कार ने रौंदा, 2 की थमी सांसें, घटना जानकर कांप जाएगी रूह
- ‘ये कौन से अध्यक्ष हैं?’ UP में अजय राय के सामने ही भिड़ गए कांग्रेसी, गाली-गलौज के बाद लहराए जूते
- गोपालगंज में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

