चंडीगढ़. पंजाब कांग्रेस में लगातार चल रही अंदरूनी कलह रुकने का नाम नहीं ले रही है। अहम खबर यह है कि आज पंजाब कांग्रेस के सभी सांसद आज दोपहर नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के साथ बैठक है। इस बैठक को पंजाब कांग्रेस के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। अनुमान है कि बैठक में चल रही पंजाब कांग्रेस की फूट को लेकर बात हो सकती है।
इस बैठक से पहले पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर पार्टी ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। कांग्रेस महासचिव और पंजाब मामलों के प्रभारी भूपेश बघेल ने कहा है कि फिलहाल पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है और प्रदेश नेतृत्व में बदलाव की कोई संभावना नहीं है।

बघेल का यह बयान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद सामने आया। उन्होंने साफ कहा है कि पार्टी फिलहाल मौजूदा नेतृत्व के साथ ही आगे बढ़ेगी। ऐसे में आज होने वाली सांसदों की बैठक पर राजनीतिक हलकों की नजर बनी हुई है। वहीं पंजाब कांग्रेस में इस बयान के बाद और भी घमासान हो रहा है।
- Morning News Brief: ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन के प्रतिनिधियों को अमेरिका वीजा देने से इनकार, अपने नाम की SIM किसी को देना पड़ेगा भारी
- बप्पा को भोग लगाने के लिए बनाएं स्पेशल बूंदी मोदक, इस ट्रिक से फूली-फूली बनेगी बूंदी
- मोतिहारी के हरदिया पुल का एप्रोच पथ फिर विवादों में, मरम्मत के कुछ ही दिनों बाद गुणवत्ता पर उठे सवाल
- आर्य समाज का मैरिज सर्टिफिकेट अकेले मान्य नहीं, जरूरी रस्मों का सबूत जरूरी: इलाहाबाद HC
- Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 22 से 25 सितंबर तक बारिश-आंधी का अलर्ट, 24 को 5 जिलों में Orange Alert



