चंडीगढ़. पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस पूरी तरह एक्टिव होती नजर आ रही है. चुनावी रणनीति बनाने के लिए पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल 30 जुलाई को चंडीगढ़ पहुंचेंगे रहे हैं, खबर है कि भूपेश 8 अगस्त तक पंजाब दौरे पर रहने वाले हैं. इस दौरान चुनाव से जुड़े कई विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी, साथ ही चुनावी रणनीति भी तैयार की जाएगी.
पंजाब के सभी जिलों का दौरा करेंगे
इस दौरान भूपेश बघेल पंजाब के लगभग सभी जिलों का दौरा करेंगे और कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व स्थानीय नेताओं से मुलाकात करेंगे. दौरे का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेना और पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी को खत्म करना है.भूपेश बघेल अपने दौरे की शुरुआत 31 जुलाई को श्री फतेहगढ़ साहिब से करेंगे. बैठकों में 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन को सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने पर चर्चा होगी..
चर्चा का बाजार गर्म
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस दौरे के बाद पंजाब कांग्रेस के संगठन में कुछ बदलाव भी किए जा सकते हैं. इससे पहले भी भूपेश बघेल चंडीगढ़ में छह दिन तक वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठकें कर चुके हैं. उस दौरान दौरान संगठन में हुए गुटबाजी की चर्चा जोरो पर थी.
- रुद्रपुर पहुंची कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’: कुमारी सैलजा संग जुटे दिग्गज, गंभीर आरोपों से गरमाई प्रदेश की राजनीति
- 8वीं मंजिल से गिरने से युवती की मौत, नोएडा से बॉयफ्रेंड के साथ आई थी इंदौर, युवक हिरासत में
- काशी पहुंचे रक्षा मंत्री: संकट मोचन दरबार में माथा टेक मांगी मन्नत, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
- केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितो ने घेरा पन्ना कलेक्ट्रेट, उमंग सिंघार ने उठाया मुआवजे का मुद्दा
- पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में मिली लापता दो सगी बहनें, मां की आंखों में छलके खुशी के आंसू

