चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेस में अब अब विवाद थमता नजर आ रहा है. अनुमान हैं गुटबाजी की राजनीति को छोड़ पार्टी चुनाव की रणनीति में रमने वाली है. इसी के चलते बघेल और वेणुगोपाल ने बुधवार को पंजाब के सभी वरिष्ठ नेताओं पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, डॉ. अमर सिंह, सुखपाल सिंह खैरा, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा समेत अन्य नेताओं को दिल्ली बुलाकर चुनावी तैयारी पर चर्चा की.
दिल्ली में पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल ने बैठक के बाद कहा, पंजाब में चुनावी तैयारियों के लिए गठित विभिन्न समितियों की पहली बैठक बुलाई गई है. इसमें संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने चुनावी तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया. बैठक में निर्णय लिया गया कि अब पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के चुनाव अभियान की औपचारिक शुरुआत की जाए.इसके लिए हम कांग्रेस हाईकमान से समय मांगेंगे. विशेष रूप से लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महासचिव प्रियंका गांधी से समय लेकर उनके नेतृत्व में अभियान शुरू किया जाएगा.
इस महीने से शुरू होगा अभियान
भूपेश बघेल ने कहा, प्रयास है कि चुनावी अभियान अगले महीने के बजाय इसी महीने शुरू हो जाए, हालांकि संसद का सत्र चल रहा है इसलिए राहुल गांधी की व्यस्तताओं को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम तय किया जाएगा. जल्द ही राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे, दोनों की उपलब्धता के अनुसार समय लेकर अभियान की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा. उनके कार्यक्रम के अनुसार ही पंजाब में चुनाव अभियान की शुरुआत की जाएगी.

फिर से दिए कड़े निर्देश
सूत्री की माने तो इस बैठक के दौरान पंजाब कांग्रेस में होने वाली गुटबाजी और असंतोष का मुद्दा भी चर्चामें रहा लेकिन सूत्रों के अनुसार हाईकमान ने साफ संदेश दिया कि विधानसभा चुनाव से पहले व्यक्तिगत मतभेदों को पीछे छोड़कर संगठन को एकजुट रखना ही सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी,सभी नेताओं से कहा गया कि सार्वजनिक बयानबाजी से बचें और पार्टी मंच पर ही अपनी बात रखें.फिलहाल पूरा ध्यान संगठन को मजबूत करने तथा चुनावी तैयारी पर रहेगा.
- Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में एक संदिग्ध हिरासत में, मुंबई पुलिस कर रही पूछताछ
- डाक बंगला चौराहा पहुंचे लालू प्रसाद यादव, महाअष्टमी के अवसर पर प्रसिद्ध पंडाल में परिजनों संग की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
- Haryana Top News : धान खरीद को लेकर किसानों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, सिटी बस सेवा प्रभावित, यात्रियों की बढ़ी परेशानी, करनाल में कश्मीर जा रही बस पर पथराव, समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें..
- CISF में बड़ा बदलाव: 1 नवंबर 2026 से लागू होगा नया ढांचा, बिजली से लेकर बंदरगाहों तक सुरक्षा की कमान होगी मजबूत
- सावधान! अब मोमोज, चटनी और मिठाइयों में केमिकल रंग मिलाया तो खैर नहीं, यूपी में केमिकल कलर्स बैन
