मोहाली : पंजाब कांग्रेस में इन दिनों अंदरूनी खींचतान बड़ती ही जा रही है. संगठनात्मक बदलाव के बाद पार्टी दो गुटों में बंटती नजर आ रही है. प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और अन्य नेता इस विषय पर चुप्पी साधे हैं, लेकिन सोमवार को पंजाब के प्रभारी भूपेश बघेल अपने पांच दिवसीय पंजाब दौरे पर पहुंचे, जहां उनका स्वागत तो जोरदार हुआ, लेकिन इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाला गुट नदारद रहा.
चन्नी भी इस दौरान नजर नहीं आए इससे एक बार फिर से दो गुट बंटने की चर्चा तेज हो गई है.एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागतजब भूपेश बघेल के मोहाली एयरपोर्ट पहुंचने पर नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी इस मौके पर मौजूद रहे, लेकिन स्वागत कार्यक्रम में चन्नी गुट के प्रमुख नेताओं की अनुपस्थिति ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया.
सूत्रों के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाला गुट पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के स्वागत कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ. बताया जा रहा है कि इस गुट के प्रतिनिधि पार्टी हाईकमान से मुलाकात करने के लिए दिल्ली रवाना हो गए. माना जा रहा है कि वे पंजाब कांग्रेस से जुड़े संगठनात्मक और राजनीतिक मुद्दों पर शीर्ष नेतृत्व के सामने अपना पक्ष रख सकते हैं. अनदेखना है इस चर्चा के बाद क्या नतीजा निकलता है.
- घड़ी तलाशते-तलाशते खुली अलमारी, बॉक्स में मिली गन; 12 साल के मासूम की गोली लगने से मौत!
- Aditya Birla Capital Share : 25% रिटर्न की उम्मीद, Jefferies ने दिया 475 रुपए का टारगेट, जानें तेजी की वजह
- सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर भड़के केजरीवाल, बोले- ‘बिल्कुल बेतुका’
- व्यापारी के घर पर बरसे लाठी-डंडे, शीशे तोड़े और गाड़ी पर हमला! CCTV में कैद पूरी वारदात
- Wholesale Inflation : सितंबर में थोक महंगाई 10% के पार रहने का अनुमान, खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़े

