चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में लगातार मतभेद बढ़ने की खबर सामने आ रही है, बीते दिनों हुए संगठनात्मक बदलाव के बाद दो गुट उभर के आए जिसमें एक छन्नी और एक वडिंग की ओर झुकता नजर आया। अब इन सब घटनाक्रम के बीच में खबर यह आई है कि कई विधायकों ने राहुल गांधी को पत्र लिखा है और मिलने के लिए समय मांगा है।
इस खबर के सामने आने के बाद अब चर्चा यह हो गई है कि क्या एक तीसरा गुट भी निर्मित होता है या फिर यह पंजाब की अंतर कलह से परेशान होकर राहुल गांधी से मिलना चाह रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के 15 विधायकों ने राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर मुलाकात का टाइम मांगा है। ये सभी विधायक राहुल गांधी से मुलाकात करके पंजाब में चल रही कलह पर अपनी बात रखना चाहते हैं।
खबर यह भी है कि पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल जब पंजाब के दौरे पर आए तो इस दौरान विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा था। इस सत्र की वजह से कई कांग्रेसी विधायक भूपेश बघेल से मिल नहीं पाए और अपनी बात खुलकर नहीं रख पाए। इसी कारण विधायकों ने राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी है और अपनी बात रखने के लिए टाइम मांगा है। अब मिलने का प्रमुख कारण पूरी तरह तभी स्पष्ट हो जाएगा जब इन विधायकों की मुलाकात राहुल गांधी से होगी।
- पानीपत में सुबह 6 बजे इनकम टैक्स की रेड! दवा सप्लाई करने वाली फर्मों पर पहुंचीं टीमें
- वडोदरा में भव्य कलश एवं कला शोभायात्रा के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ
- Jamshedpur Bank Robbery: 16 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, 23 किलो सोना और 43 लाख की लूट में पांच आरोपियों पर इनाम
- CEC ज्ञानेश कुमार के विरोध-प्रदर्शन के दौरान वकीलों की हिरासत पर SC नाराज, SCBA की याचिका पर होगी कल सुनवाई
- सर्दियां आने से पहले बालकनी में लगा लें गाजर, पालक समेत ये 5 सब्जियां, घर पर ही मिलेगी ताजी हरी सब्जी

