चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस में चल रही गुटबाजी के बीच पार्टी को लेकर दिल्ली में जल्दी ही अहम बैठक होने वाली है. खबर है हाईकमान के साथ होने वाली इस बैठक में पंजाब कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल होने वाले हैं. इस बैठक में चुनावी रणनीति को लेकर भी मैथन किया जाएगा. इसके पहले भी पंजाब कांग्रेस की चल रही खींचतान को लेकर दिल्ली में बैठक आयोजित की गई थी.
सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नेताओं की दिल्ली में 19 और 20 अगस्त को अहम बैठक होने की संभावना है. इसी दौरान पंजाब के नेताओं की राहुल गांधी के साथ अलग बैठक की संभावना है. हालांकि इसे लेकर अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और चुनाव कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष विजय इंदर सिंगला समेत वरिष्ठ नेता शामिल हो सकते हैं.
बैठक में 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ प्रदेश संगठन में चल रहे मतभेदों पर भी चर्चा हो सकती है. 19 अगस्त को प्रस्तावित कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में विभिन्न राज्यों में आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा होनी है. यह पहली बार होगा जब पंजाब कांग्रेस के विभिन्न गुटों के प्रमुख चेहरे एक साथ राहुल गांधी के सामने होंगे. इस बीच चर्चा यह भी है कि प्रदेश संगठन में नेतृत्व, चुनाव समितियों और टिकट वितरण को लेकर चल रही खींचतान पर हाईकमान का रुख स्पष्ट होने की उम्मीद है.
एक अनुमान यह भी है कि प्रताप सिंह बाजवा ने पिछले सप्ताह राहुल गांधी से पंजाब के करीब 15 विधायकों के साथ बैठक के लिए समय मांगा था. यह देखने वाली बात होगी कि इस बैठक में किन किन विषयों पर चर्चा होगी. राहुल गांधी के अगस्त के अंतिम सप्ताह में पंजाब दौरे और श्री हरमंदिर साहिब से चुनावी अभियान की शुरुआत की संभावनाओं के बीच दिल्ली की यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है.
- राज्य निर्माण की पूर्व संध्या पर ‘राज्य निर्माता’ ही उपेक्षित: 30 लाख का अटल परिसर 10 महीने में पड़ा उजाड़, अंधेरे में डूबी भारत रत्न की प्रतिमा
- Palamu Tiger Reserve: पलामू टाइगर रिजर्व में फिर गूंजेगी बाघों की दहाड़, 2 बाघिन और 1 बाघ लाने की तैयारी, 50 से शून्य हो गई थी संख्या
- CG News : LIC पॉलिसी की रकम लौटाने का झांसा देकर 69.37 लाख रुपए की ठगी, आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
- दिवाली से पहले खरीदारी का बड़ा मौका, 1 नवंबर को रवि पुष्य नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग
- Voter List Fraud: वोटर लिस्ट से नाम कटने का फर्जी ई-मेल भेजकर ठगी की कोशिश, SIR के नाम पर साइबर ठग सक्रिय, चुनाव आयोग ने किया अलर्ट

