चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में चल रहे नेतृत्व विवाद को लेकर अब भी माहौल गरमाया हुआ है। इस बढ़ते विवाद को देख पार्टी हाईकमान अब गंभीर के साथ साथ सक्रिय भी होते नजर आ रहे हो गया है। विदेश दौरे से लौटने के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में पंजाब में चल रही खींचतान को लेकर कई विषयों में चर्चा हो सकती है।

आपको बता दें किपंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल कुछ समय पहले ही पंजाब का दौरा करे थे। इस दौरान पंजाब कांग्रेस के हो रहे दो गुटों से चर्चा भी की गई पर नतीजा कुछ खास नहीं निकला। अब खबर है कि भूपेश को दिल्ली बुलाया गया है। वह आज राहुल गांधी और खड़गे से मुलाकात कर पंजाब के हालात पर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे.

पार्टी ने अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए रखने का फैसला किया है। इस फैसले से कई वरिष्ठ नेता नाराज हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा समेत कई नेताओं ने इसका विरोध किया है।

भूपेश बघेल ने की नेताओं से मुलाकात

भूपेश बघेल पिछले कुछ दिनों से पंजाब में अलग-अलग नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिल रहे थे। उन्होंने सभी की राय जानने के बाद अपनी रिपोर्ट तैयार की है, जिसे अब वह कांग्रेस हाईकमान को सौंपेंगे।

यह है मामला

अब सभी की नजर कांग्रेस हाईकमान के फैसले पर है। माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही पंजाब में चल रहे विवाद को खत्म करने और विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को एकजुट करने के लिए बड़ा फैसला ले सकती है।

URL

punjab-congress-leadership-row-rahul-gandhi-kharge-meeting-bhupesh-baghel-report

Tags (Comma Separated)

Punjab Congress, Punjab Congress Row, Rahul Gandhi, Mallikarjun Kharge, Bhupesh Baghel, Amarinder Singh Raja Warring, Partap Singh Bajwa, Charanjit Singh Channi, Sukhjinder Singh Randhawa, Punjab Politics, Congress High Command, Chandigarh News, पंजाब कांग्रेस, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, भूपेश बघेल, राजा वड़िंग, प्रताप सिंह बाजवा, चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, पंजाब राजनीति