मलेरकोटला. पंजाब कांग्रेस के बीच अंदरूनी कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. पहले चन्नी और वडिंग गुट के बीच तनातनी हुई और अब हर बूथ कांग्रेस मजबूत के आखिरी दिन मलेरकोटला में स्टेज पर चढ़ने के लिए कांग्रेसी नेता आपस में भिड़ गए. इस कार्यक्रम में सभी दो गुटों में आमने सामने जोरदार बहसबाजी हुई, हालात इतनी बिगड़ गई कि वडिंग को बचाव करना पड़ा.
खबर है कि मलेरकोटला के कार्यक्रम में पूर्व विधायक जसवीर सिंह जस्सी जैसे ही स्टेज पर चढ़ने लगे तो रज़िया सुल्ताना के समर्थकों ने उन्हें जाने से रोक दिया, जिस कारण मीटिंग में जमकर हंगामा शुरू हो गया. दोनों गुटों ने अपने-अपने नेताओं के लिए राजा वड़िंग के सामने ही नारेबाजी करना शुरू कर दी. माहौल को देखते हुए राजा वड़िंग खुद स्टेज से नीचे उतर आए और उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की. हालात को देखते हुए वडिंग को नीचे से ही संबोधन करना शुरू कर दिया.

हर मीटिंग में हो रहा बवाल
आपको बता दें कि पंजाब कांग्रेस विधानसभा चुनाव से पहले हर बूथ कांग्रेस मजबूत अभियान चला रही है. इस अभियान के तहत पंजाब के अलग-अलग शहरों में मीटिंग की जा रही हैं. इन सभी जगहों पर राजा वड़िंग और चन्नी के समर्थक आपस में भिड़ते हुए दिख जाते हैं. इतना ही नहीं आज एक नए गुट में झगड़ा हो गया जो चर्चा का विषय बना हुआ है. खबर है कि इन बैठकों की समीक्षा कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी. दोनों नेता यह रिपोर्ट अगले दिन दिल्ली में केसी वेणुगोपाल के समक्ष पेश करेंगे.
- राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान: BJP के ‘प्राइवेट गुंडों’ का इलाज अब नई पीढ़ी करेगी, बोले- ‘पीछे हटने का सवाल नहीं’
- बंद पड़े 1731 KYP केंद्रों को दोबारा चालू करने की मांग, पटना में केंद्र संचालकों ने खोला मोर्चा
- दोस्ती तोड़ने पर खौफनाक वारदात: युवती की चाकू से गोदकर हत्या, अस्पताल ले जाने से भी रोका, दोनों आरोपी गिरफ्तार
- मां गंगा की आरती के बाद कैबिनेट बैठक, हरिद्वार से धामी सरकार के बड़े फैसलों पर नजर
- Jantar Mantar Protest Ban: अब जंतर-मंतर पर नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने चुने 3 नए स्थान; अभिजीत दीपके बोले- पूरा देश बनेगा जंतर-मंतर

