चंडीगढ़. पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रही है. पहले संगठनात्मक बदलाव के बाद गुटबाजी उभर कर आने लगी जिसमें कार्यकर्ताओं का रोष भी जमकर नजर आया और अब पार्टी ई कलह हाई कमान तक जा पहुंची है. पहले विधायकों ने अपनी समस्या को लेकर दिल्ली के तरफ रुख किया और अब खबर है कि सांसद भी हाई कमान तक पहुंचने वाले हैं.
खबर है कि विधायकों के बाद अब पंजाब से कांग्रेस के सांसदों ने भी पार्टी हाईकमान से मिलने का समय मांगा है. सांसदों का कहना है कि पंजाब कांग्रेस के मौजूदा हालात और पार्टी के सामने खड़े संकट को लेकर हाईकमान के साथ चर्चा जरूरी है. खबर यह भी समाने आई है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक अहम बैठक सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के दिल्ली स्थित आवास पर डिनर के दौरान हुई. इस बैठक में सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद शेर सिंह घुबाया, पूर्व मंत्री राजा गुरजीत सिंह, परगट सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए.
इस बैठक में सांसदो ने पंजाब कांग्रेस के हालातों पर भी चर्चा की है. बैठक में नेताओं के बीच इस बात पर सहमति बनी कि सांसदों को भी हाईकमान से मिलने का समय मांगना चाहिए और पंजाब कांग्रेस के मौजूदा हालात से केंद्रीय नेतृत्व को अवगत करवाना चाहिए. इसके बाद हाईकमान से मुलाकात के लिए समय मांगने का फैसला लिया है. इसके पहले भी कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने 15 विधायकों के साथ बैठक की थी. बैठक के बाद उन्होंने पार्टी हाईकमान से मुलाकात का समय मांगा था. इससे यह साफ हो गया है कि पंजाब में कांग्रेस की स्थिति अच्छी नहीं है. लगातार अंदरूनी नाराजगी अब बढ़ने लगी है.
- जिसे चाचा समझा, वो तो बीवी का पति निकला! 15 दिन की दुल्हन फरार, नए हसबैंड के उड़े होश
- ‘DUSU नतीजों ने दिखाया मूड ऑफ नेशन!’ विजयवर्गीय बोले- ‘NSUI का सुपड़ा साफ’; राहुल के कार्यक्रम पर भी कसा तंज
- सीओ जियाउल हक हत्याकांड: राजा भैया को CBI कोर्ट से बड़ी राहत! याचिका खारिज, जानिए अदालत का पूरा फैसला
- गांधी प्रतिमा के सामने यज्ञ, डोटासरा के इस्तीफे की मांग, कांग्रेस नेता ने क्यों उठाया ये कदम?
- राहुल गांधी के लिए 24 घंटे इंतजार! 70 साल के भागीरथ बोले- ‘देखने के बाद मौत भी आ जाए तो दुख नहीं’



