चंडीगढ़. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने दो नेताओं को पार्टी में दोबारा शामिल करने से स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया है। वड़िंग का कहना है कि इन नेताओं ने 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ काम किया था। ये नेता कमलजीत सिंह कड़ेवाल और करन कड़ेवाल हैं, जो मूल रूप से कांग्रेस के सदस्य भी नहीं थे और उन्होंने चुनाव के दौरान पार्टी के खिलाफ प्रचार किया था।
वड़िंग ने लुधियाना से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी।यह विवाद तब और बढ़ गया जब कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह पर इन नेताओं की वापसी के लिए दबाव डालने का आरोप लगा, जिन्हें वड़िंग का विरोधी माना जाता है। इसके अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) के सदस्य चरणजीत सिंह चन्नी ने इन नेताओं की वापसी का समर्थन किया था।
हाईकमान ने दिया वड़िंग को समर्थन पार्टी हाईकमान ने वड़िंग के रुख का समर्थन करते हुए दोनों नेताओं की पार्टी में वापसी को खारिज कर दिया है। इस कदम को आगामी उपचुनावों से पहले पार्टी में एकता और अनुशासन बनाए रखने के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

कमलजीत कड़ेवाल का बयान
इस मामले में कमलजीत सिंह कड़ेवाल ने कहा, “मुझे अभी तक पार्टी की ओर से कोई पत्र या नोटिस नहीं मिला है। मैंने आज सुबह पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और भारत भूषण आशू से भी बात की। ऐसी कोई बात नहीं है। कुछ लोग कांग्रेस में शामिल हो गए हैं, जो जहां भी जाते हैं, माहौल खराब कर देते हैं।”
- सरकारी कर्मचारियों पर नकेल: पत्नी-बच्चों को भरण-पोषण न देने पर सीधे वेतन से कटेगा पैसा, ओडिशा सरकार का कड़ा फैसला
- हड्डियों में दर्द, कमजोरी कहीं कैंसर तो नहीं! बच्चों में बुखार नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, भोपाल AIIMS के विशेषज्ञों ने किया सचेत
- बस्तर से हुई प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दूसरे चरण के प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत, संभाग भर के ब्लॉक अध्यक्ष हुए शामिल
- दिल्ली में अवैध बोरवेल और भूजल दोहन पर NGT सख्त, SDM से मांगा जवाब
- 69000 शिक्षक भर्ती: न्याय की गुहार लेकर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के दर पर पहुंचे अभ्यर्थी, सौंपा ज्ञापन


