फिरोजपुर. पंजाब के सीमावर्ती जिले फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 किलो 736 ग्राम हेरौइन और विदेशी निर्मित दो गलॉक पिस्टल बरामद की हैं.
शुरुआती जांच में सामने आया है कि बरामद हेरोइन और हथियारों की यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन या सीमावर्ती रास्तों के जरिए भारत भेजी गई थी. काउंटर इंटेलिजेंस के अधिकारी बलदेव सिंह ने बताया कि पुलिस अब इस नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि यह खेप कहां पहुंचाई जानी थी और आरोपी ने इसे सीमा पर किस माध्यम से रिसीव किया.
विदित हो कि पंजाब में भारत-पाकिस्तान की 553 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा लगती है, जो पठानकोट से लेकर फाजिल्का तक फैली हुई है. इस सीमा का फायदा उठाकर पाक स्थित देश विरोधी ताकतें लगातार ड्रग्स और अवैध हथियारों की तस्करी कर पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश रचती रहती हैं.

सीमा पार से होने वाली इस तस्करी का मुख्य उद्देश्य पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे की दलदल में धकेलना और सामाजिक ढांचे को कमजोर करना है. हालांकि, बीएसएफ, पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियां लगातार इन कोशिशों को नाकाम कर रही हैं. पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से सीमा पार से चल रहे एक बड़े तस्करी सिंडिकेट का पर्दाफाश हो सकता है.
- नवरात्रि समापन के बाद कलश और पूजा सामग्री को लेकर न करें ये गलतियां …
- रायपुर में 53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, जानिए कैसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस
- कान्हा में बारहसिंगा की संख्या 1100 पार: कभी संकट में था अस्तित्व… आज जंगल में गूंज रही नई उम्मीद!
- छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन: आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने का जताया विरोध
- जिद्दी और पढ़ाई से दूर भागने वाले बच्चों के लिए माता-पिता अपनाएं यह असरदार उपाय …

