लुधियाना। पंजाब के कोर्ट को लगातार बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। लुधियाना जिला कचहरी को बुधवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई है, जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मेल मिलते ही सतर्क हुई बार एसोसिएशन के प्रधान ने सभी वकीलों को संदेश भेजकर चैंबर न पहुंचने की अपील की।
परिसर में सर्च अभियान शुरू
आपको बता दे कि इसके पहले 23 दिसंबर 2021 को लुधियाना जिला कचहरी में हुए बम ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। यही कारण है कि इस बार धमकी मिलने के बाद सभी घबरा गए हैं। मेल मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत जिला कचहरी परिसर में सर्च अभियान शुरू कर दिया। सुरक्षा बल हर आने-जाने वाले व्यक्ति की सघन तलाशी ले रहे हैं। पुलिस अधिकारी फिलहाल मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं, लेकिन सर्च ऑपरेशन जारी रहने की पुष्टि की गई है।
पुलिस के साथ-साथ आईटी विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई है। जिस ईमेल आईडी से धमकी भेजी गई है, उसे ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी पंजाब के सभी जिलों की कचहरियों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं, जिसके चलते लुधियाना कचहरी में मॉक ड्रिल भी कराई गई थी।
- डिंडौरी सड़क हादसे पर CM डॉ. मोहन ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान, 5 लोगों की हुई थी दर्दनाक मौत
- सिलेंडर ब्लास्ट की भेंट चढ़ा तीन महीने का मासूम, एक ही घर के तीन चिराग बुझे
- जाति जनगणना को ठंडे बस्ते में डालना चाहती है सरकार, जयराम रमेश ने कहा- महिला आरक्षण में बदलाव से देश को गुमराह किया जा रहा
- टेंशन की कोई बात नहीं! गर्मी में बिजली व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए योगी सरकार ने कसी कमर, जानिए क्या है प्लान
- राजधानी में ‘महिला सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन: कौशल्या साय बतौर मुख्य अतिथि हुई शामिल, कहा- महिला सशक्तिकरण से ही दिव्यांगजनों का सर्वांगीण विकास संभव

