लुधियाना। पंजाब के कोर्ट को लगातार बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। लुधियाना जिला कचहरी को बुधवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई है, जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मेल मिलते ही सतर्क हुई बार एसोसिएशन के प्रधान ने सभी वकीलों को संदेश भेजकर चैंबर न पहुंचने की अपील की।
परिसर में सर्च अभियान शुरू
आपको बता दे कि इसके पहले 23 दिसंबर 2021 को लुधियाना जिला कचहरी में हुए बम ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। यही कारण है कि इस बार धमकी मिलने के बाद सभी घबरा गए हैं। मेल मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत जिला कचहरी परिसर में सर्च अभियान शुरू कर दिया। सुरक्षा बल हर आने-जाने वाले व्यक्ति की सघन तलाशी ले रहे हैं। पुलिस अधिकारी फिलहाल मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं, लेकिन सर्च ऑपरेशन जारी रहने की पुष्टि की गई है।
पुलिस के साथ-साथ आईटी विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई है। जिस ईमेल आईडी से धमकी भेजी गई है, उसे ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी पंजाब के सभी जिलों की कचहरियों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं, जिसके चलते लुधियाना कचहरी में मॉक ड्रिल भी कराई गई थी।
- दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के बीच पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मिठाई और उपहार भेंटकर साझा की त्योहार की खुशियां
- अभ्यर्थी ध्यान दें! UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की एडवांस सिटी इंटीमेशन लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना शहर
- दतिया कलेक्टर ने परिवार संग आदिवासी बस्ती में मनाई दीपावली, बच्चों को बांटे कपड़े, मिठाई और पटाखे
- नवादा: दिवाली के दिन बेखौफ बदमाशों ने मिठाई कारोबारी को मारी गोली, पटना रेफर
- दिवाली पर जमकर खाएं पकवान और मिठाइयां, फिर भी नहीं बढ़ेगा वजन, अपनाएं ये आसान टिप्स

