चंडीगढ़। भारतीय चुनाव आयोग ने पंजाब की खाली राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पंजाब में एक सीट पर चुनाव होगा यह सीट संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।
जारी शेड्यूल के अनुसार पंजाब की राज्यसभा सीट पर मतदान 24 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। वोटों की गिनती शाम 5 बजे शुरू होगी और नतीजे उसी दिन शाम 6 बजे तक घोषित कर दिए जाएंगे। नामांकन की प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और 13 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 14 अक्टूबर को होगी, जबकि 16 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।
इस कारण खाली हुई थी सीट
पंजाब की यह सीट आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक गुरप्रीत गोगी बसी की मौत के बाद लुधियाना पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव से जुड़ी है। उस उपचुनाव में संजीव अरोड़ा विजयी हुए थे और विधायक बनने के बाद उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता छोड़ दी थी।
- डामर फैक्ट्री में लगी आग: मची अफरातफरी, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम
- 8 साल तक छिपाकर रखे हीरे, बेचने निकला तो पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा, 10.15 लाख का माल बरामद
- CG Khappar Yatra : छत्तीसगढ़ की 150 साल पुरानी ऐतिहासिक खप्पर यात्रा आज, CCTV और ड्रोन से निगरानी करेगी पुलिस
- राष्ट्रमंडल कबड्डी चैंपियनशिप में हरियाणा के 6 खिलाड़ी, भारत का पहला मैच किससे?
- दुर्गा पूजा घूमने निकले विधायक जी को ग्रामीणों ने घेरा, 10 साल से सड़क नहीं बनने पर मांगा जवाब

