चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए दो जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदल दिए। वहीं दूसरी ओर कई जगहों के SSP भी बदले गए हैं। पूनमदीप कौर को संगरूर का नया DC नियुक्त किया गया है। वहीं राहुल चाबा को फरीदकोट का DC बनाया गया है। इन तबादलों के अलावा खबर सामने आई है IPS और PPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। बता दें कि 3 IPS व 3 PPS अधिकारियों का तबादला किया गया है। इन आदेशों को तुरंत प्रभाव से लागू किया गया है।

पुलिस विभाग में भी तबादले
मान सरकार ने पुलिस विभाग में भी बदलाव करते हुए चार SSP के तबादले किए हैं। नए आदेश के अनुसार, सरताज चहल को संगरूर के SSP पद से हटाकर मोगा का नया SSP नियुक्त किया गया है। वहीं रवजोत ग्रेवाल अब संगरूर के नए SSP होंगे। वहीं मोगा में तैनात SSP अजय गांधी को AIG प्रोविजनिंग के पद पर भेजा गया है। गगन अजीत सिंह को फाजिल्का का नया SSP बनाया गया है। उनकी जगह गुरमीत सिंह को मालेरकोटला का SSP नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सुखनाज सिंह को विजिलेंस ब्यूरो में तैनाती दी गई है।

लगातार हो रही पंजाब में घटनाएं
आपको को बता दें कि पंजाब में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बीती रात बम धमाके की खबर ने लोगों की नींद उड़ा दी है। पंजाब के अमृतसर और जालंधर में अमृतसर में बीती रात बड़े धमाके हुए, इसके अलावा लगातार पंजाब के अलग अलग शहरों में ईमेल के जरिए बम धमाके होने की धमकियां मिल रही है। वहीं दूसरी ओर सीमा पर लगातार ड्रोन एक्टिविटी ने बीएसएफ और पुलिस विभाग के नाम में दम कर रखा है। पुलिस विभाग की अलग अलग टीम आपराधिक गतिविधियों को रोकने में लगी हुई है।
- MP में ‘लाडली बहना योजना’ पर घमासान: पोर्टल दोबारा खोलने को लेकर दो मंत्रियों के आमने-सामने आए बयान; सियासत गरमाई
- MCD का फैसला: दिल्ली के 250 पार्कों में सिर्फ महिलाओं को मिलेगी एंट्री, CCTV से होगी निगरानी
- चेहरे पर बेसन लगाना होता है कितना फायदेमंद, जानिए इसे लगाने का तरीका और फायदे
- कमर्शियल टैक्स के एडिशनल कमिश्नर को फोन पर मिली धमकी, पुराने कर्मचारी ने मांगी 20 लाख की रंगदारी
- CM योगी का डबल ऐलान! सफाईकर्मियों को 16 हजार मानदेय, माफिया की जमीन पर गरीबों का आशियाना

