लुधियाना। पंजाब के कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है. कई जिलों में दृश्यता 50 मीटर तो कहीं बेहद ही कम रही। कोहरा के कारण विमान व रेल सेवाएं भी प्रभावित हुईं।
वहीं, मौसम विभाग ने पंजाब में शुक्रवार को अति सघन धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को जिला बठिंडा में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं एसबीएस नगर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
धुंध के कारण श्री गुरु रामदास एयरपोर्ट अमृतसर पर एअर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई उड़ान पांच घंटे देरी से उतरी। उड़ान सुबह 1:00 बजे के बजाय 5:55 पर आई। इसी तरह से स्पाइसजेट की सुबह 7:50 वाली दुबई उड़ान 11:34 पर आई।

वहीं 9:45 बजे आने वाली शिमला उड़ान, इंडिगो की दोपहर 12:25 बजे वाली कोलकाता उड़ान रद रही। हिंडन से आदमपुर आने वाली फ्लाइट अपने निर्धारित समय दोपहर 2:05 बजे की जगह 2:52 बजे आई।
- अरपा नदी प्रदूषण मामले में हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम से मांगी विस्तृत कार्ययोजना, पूछा- क्या 4 STP से 70 नालों का पानी होगा साफ?
- मां की हत्या के इरादे से कट्टा लेकर घूम रहा था युवक, CIA ने वारदात से पहले दबोचा
- मामूली बात पर पानीपत में खूनी खेल, चौराहे पर चलीं गोलियां और तलवारें
- Raipur Breaking: तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को रौंदा, दोनों गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार
- कहीं भालू के हमले से किसान की मौत तो कहीं हाथी का मूवमेंट: शहडोल के जंगलों में 100 से ज्यादा भालू, क्यों बढ़ रहा वन्यजीवों का मूवमेंट
