जालंधर। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने प्रदेश में कई पुलिस अधिकारियों के तबादले और कुछ को पदोन्नति देने संबंधी आदेश जारी किए है। इनमें जालंधर आयुक्तालय और देहाती इलाके के अधिकारी भी शामिल है।
ट्रांसफर आदेश के मुताबिक एसीपी (हत्या और फॉरेंसिक) भरत मसीह को डीएसपी (सदर) फिल्लौर नियुक्त किया गया है। फिल्लौर के डीएसपी (सदर) सरवन सिंह को एसीपी (पीबीआई) आर्थिक अपराध, हत्या, फॉरेंसिक और साइबर अपराध, जालंधर नियुक्त किया गया हैं। इसके अलावा एसीपी (पश्चिमी) सरवनजीत सिंह को ACP (छावनी) पदस्थ किया गया हैं। एसीपी (छावनी) बबनदीप सिंह को डीएसपी (मुख्यालय) होशियारपुर भेज दिया गया हैं।
इसके अलावा एसीपी (विशेष अपराध केंद्रीय) अमनदीप सिंह को एसएएस नगर में डीएसपी (नारकोटिक्स) नियुक्त किया गया है। साथ ही डीएसपी (शाहकोट) सुखपाल सिंह और डीएसपी (नकोदर) सुखपाल सिंह की नियुक्तियां आपस में बदली गई है।

इनको मिला प्रमोशन
कमलेश कौर को एसीपी (पीबीआई) हत्या और फॉरेंसिक, जालंधर के पद पर पदोन्नत किया गया है। डीजीपी गौरव यादव द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे तत्काल अपनी नई पदस्थापना के जिम्मेदारी संभाले।
- विधायक विश्रामगृह कांड में नया ट्विस्ट: आधे घंटे के लिए मांगी गई थी चाबी, केयरटेकर का सनसनीखेज दावा
- हादसे की भेंट चढ़ी खुशियांः ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार 2 भाइयों को मारी ठोकर, एक की उखड़ी सांसें, दूसरा लड़ कहा जिंदगी की जंग
- ‘अखिलेश यादव खुद को हिंदू…’ किस बात पर मंत्री जयवीर सिंह ने कसा तंज
- मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने की भाई दूज पर छुट्टी की मांग; शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- फंदे, फाइनेंस और फरेब: ऑफिस के अंदर संदिग्ध हालत में मिली युवती की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

