जालंधर। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच पंजाब में पेट्रोल-डीजल को लेकर कई तरह की खबर सामने आ रही है। इस बीच मोगा में फूड एंड सिविल सप्लाई डिपार्टमेंट ने पेट्रोल पंप मालिकों को एडवाइजरी जारी कर ड्रमों और कैनियों में डीजल भरने पर रोक लगाने को कहा है, ताकि स्टोरेज और ब्लैकमार्केटिंग को रोका जा सके। इसके पहले पंजाब के कई जिलों में यह हल्ला उड़ गया था कि पेट्रोल और डीजल की कमी हो गई है और लोगों इसके स्टोरेज के लिए डब्बे लेकर पेट्रोल पंप पहुंचने लगे थे।
एसोसिएशन ने किया विरोध
आपको बता दें कि पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने इस फैसले का विरोध किया है। उनका कहना है कि डीजल मोटर, पंप और जनरेटर जैसे उपकरणों में इस्तेमाल होता है, जिन्हें पंप तक लाना संभव नहीं होता। इससे लोगों में परेशानी और घबराहट बढ़ सकती है।
यहां हुआ पेट्रोल पंप बंद
इस बीच कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर भीड़ देखने को मिली, लेकिन अधिकारियों के मुताबिक पेट्रोल-डीजल की सप्लाई जारी है। जालंधर में BMC चौक के पास बंद हुआ कैसर पेट्रोल पंप फिर से चालू हो गया है।

अब सिर्फ वाहनों में ही तेल दिया जा रहा
लुधियाना में कुछ पंपों पर अब सिर्फ वाहनों में ही तेल दिया जा रहा है, जबकि कैनियों में भरना बंद कर दिया गया है। अमृतसर के रानी बाग स्थित पंप पर पेट्रोल खत्म होने का बोर्ड भी लगाया गया, हालांकि कई अन्य जगहों पर हालात सामान्य हैं।
घबराएं नहीं और जरूरत के अनुसार ही तेल भरवाएं
चंडीगढ़ में ड्रम में डीजल बेचना बंद कर दिया गया है, जबकि पठानकोट और मोहाली में स्थिति सामान्य बनी हुई है। पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने लोगों से अपील की है कि घबराएं नहीं और जरूरत के अनुसार ही तेल भरवाएं।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

