मोगा। पंजाब में आम आदमी पार्टी की मोगा रैली के बाद दो डिप्टी CM बनाए जाने की चर्चा तेज हो गई है. इसके लिए पार्टी के मंत्रियों और विधायकों की अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें एक अनुसूचित जाति और एक अपर कास्ट विधायक को डिप्टी CM बनाने पर चर्चा की जाएगी. यह बैठक रैली के तुरंत बाद आयोजित की जा रही AAP ने अपने चुनावी मैनिफेस्टो में दलित डिप्टी CM बनाने का वादा किया था, जिसे अब अमल में लाने की अटकलें लगाई जा रही हैं.
सूत्रों के मुताबिक पार्टी संगठन सामाजिक संतुलन बनाने की रणनीति पर विचार कर रहा है. बैठक में विधायकों की राय लेकर अंतिम फैसला तय किया जा सकता है.
मोगा रैली और बड़े नेताओं की मौजूदगी
‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ मुहिम के तहत मोगा के पास किल्ली चहलां गांव में विशाल रैली आयोजित की गई है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद ट्वीट कर रैली में शामिल होने की पुष्टि की, जबकि वह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं, माना जा रहा था कि वे इस रैली में शामिल नहीं होंगे, लेकिन 16 फरवरी को दी गई जानकारी के बाद समर्थकों में उत्साह बढ़ गया है.
- वैशाली नाव हादसा: पीड़ित परिवारों से मिलकर छलके शिक्षक रौशन आनंद के आंसू, सरकार और नेताओं को सुनाई खरी-खरी
- SIR पर दिल्ली के CEO का बड़ा अपडेट, 30 अक्टूबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति
- रिटायर्ड शिक्षक से 5.90 लाख की साइबर ठगी: सीनियर सिटीजन पेंशन कार्ड बनाने के नाम पर लगाया चूना, 2 आरोपी अरेस्ट
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों का किया निरीक्षण, मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
- जिम के मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप: 7 महीने पुरानी रंजिश में कारोबारी पर हमला; बदमाशों ने कार में की तोड़फोड़ और फायरिंग

