जालंधर. पंजाब में लगातार चल रहे नशा के व्यापार से आम आदमी परेशान हो गया है. नशा के गंदे कारोबार को रोकने के लिए पंजाब की भगवंत मान सरकार एक बार फिर से कमर कसते हुई नजर आ रही है. नशा के खिलाफ अपना सख्त रवैया अपनाते हुए फूड और ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन के ड्रग विंग ने लगातार कई छापे मार कार्रवाई की है. इसमें पिछले साल से लेकर अब तक करीब 16788 इंस्फेक्शन किए गए हैं जिसमें कई व्यापारियों पर नकेल कसी गई है और केमिस्ट के लाइसेंस सील किए गए हैं.
आपको बता दे की भगवंत मान सरकार लगातार नशे की रोकथाम के लिए कार्य कर रही है. इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशन में पुलिस विभाग की एक विशेष टीम कार्य कर रही है जो संवेदनशील स्थान में जाकर जांच करती है. इसी कड़ी में ड्रग विंग द्वारा 1अप्रैल से 2025 इस साल 30 सितंबर तक कई इन्फेक्शन किए गए, इस दौरान ड्रग एंड केमिस्ट एक्ट 1940 और ड्रग रूल्स 1945 का उल्लंघन करने पर 214 लाइसेंस और ऑनलाइन लाइसेंस फॉर्म से 20.1 64 करोड रुपए की दवाइयां जप्त की गई है वही 520 केमिस्ट के लाइसेंस सस्पेंट कर दिए गए हैं. इसी तरह 22 केमिस्ट के लाइसेंस को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है.
जानकारी मिली है कि रिव्यू के दौरान नियम तोड़ने वालों के खिलाफ 54 कोर्ट केस दर्ज किए गए हैं इसी तरह से 35 मामलों में दोषियों को सजा मिली है और जुर्माना भी ठोका गया है.राज्य की अलग अलग डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में इसी तरह के कुल 650 मामले चल रहे हैं. आपको बता दें कि पंजाब में लगातार नशे के खिलाफ काम चल रहा है. पंजाब में नक्शा तस्करी को बढ़ावा देने वाले गिरोह पर भी पंजाब पुलिस की खास नजर है.
मुख्यमंत्री के निर्देशन के बाद लगातार पुलिस विभाग की टीम इसे लेकर अभियान छेड़े हुए हैं. इसके साथ ही सीमा पार से आने वाली ड्रग्स की खेत पर भी बीएसएफ के जवानों और पंजाब पुलिस विभाग के अधिकारियों ने नजर बनाई हुई है. हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिसमें सीमा पर ड्रोन के जरिए हेरोइन की और हथियारों की खेत भेजी गई है जिस समय रहते पुलिस ने पकड़ लिया है.
- 5 हजार की रसीद, 15 हजार तक वसूली का आरोप; VLTD पर खाचरियावास ने किससे मांगा हिसाब?
- साथ जीने की कसमें खाईं, साथ ही दुनिया को कहा अलविदा, आम के पेड़ पर फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल, इलाके में सनसनी
- पंजाब में नशे के कारोबार पर मान सरकार का शिकंजा, 520 केमिस्ट के लाइसेंस सस्पेंड, 22 रद्द
- थार गाड़ी से 41 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त, झारखंड के दो शातिर तस्कर गिरफ्तार!
- Atar Singh Bhadana Murder Case: गहलोत ने पूछा- कार्रवाई में देरी क्यों, किसकी तय होगी जिम्मेदारी?

