चंडीगढ़। पंजाब में ED की कार्रवाई को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. आरोप प्रत्यारोप के बीच वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट डालकर ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. इसके बाद इस विषय को लेकर बहस छिड़ गई है. चीमा ने अपनी पोस्ट के साथ मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के रिश्तेदार गुरप्रीत सिंह सैणी उर्फ प्रिंस के साहनेवाल स्थित घर पर हुई तलाशी का पंचनामा भी शेयर किया है.
उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है। चीमा ने आरोप लगाया है कि ईडी लगातार राजनीतिक डराने-धमकाने का माध्यम बनती जा रही है. उन्होंने कहा कि छापे, लंबे समय तक पूछताछ और सरकारी कार्यालयों की कार्रवाई के जरिये डर और दबाव का माहौल बनाया जा रहा है. हालांकि आरोप सबूत नहीं होते और किसी भी जांच का अंतिम आधार वही होना चाहिए जो वास्तव में स्थापित हो.
चीमा ने जिस दस्तावेज को साझा किया है, उसमें दर्ज है कि ईडी की टीम 23 सितंबर 2026 को दोपहर 2.50 बजे गुरप्रीत सिंह सैणी उर्फ प्रिंस के साहनेवाल स्थित आवास पर पहुंची. टीम ने तलाशी के लिए 23 सितंबर को जारी ऑथराइजेशन नंबर 47 ऑफ 2026 दिखाया. दस्तावेज के मुताबिक यह प्राधिकरण पीएमएलए की धारा 17 के तहत प्रवर्तन निदेशालय की उप निदेशक रचना छोकर ने जारी किया था.

मनीष सिसोदिया ने लगाया आरोप
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस मामले में कहा कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा ईडी की रेड करवाने लगती है. पंजाब को दबाने के लिए चार लाख ईडी के अधिकारी भी भेज दिए जाएं तो पंजाबी डरने वाले नहीं हैं. सिसोदिया ने आरोप लगाया कि भाजपा की नीयत पंजाब पर कब्जा करने की है और इसी उद्देश्य से ईडी को पंजाब भेजा गया है.
उन्होंने कहा कि ईडी पंजाब में रेड करके कुछ नहीं पा सकेगी. सिसोदिया ने पंजाब में कट्टर ईमानदारी वाली सरकार चलने का दावा करते हुए कहा कि यहां ईडी को भ्रष्टाचार नहीं मिलेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी के अधिकारी लोगों के घरों के ताले तोड़कर अंदर जा रहे हैं.
- चेहरे पर सिर्फ 100 ग्राम का चश्मा, जेब में पूरा कंप्यूटर! Meta के नए VR Glasses ने बदला VR का अंदाज
- सड़क से रिवरफ्रंट तक, खुला खजाना! धामी सरकार ने कई जिलों की विकास योजनाओं के लिए करोड़ों किए मंजूर
- गुजरात में BJP का बड़ा दांव: तरुण चुग के साथ अजय महावर और गोमती साय बने सह-प्रभारी
- सिद्ध बाबा सोढल महाराज मेले को लेकर जालंधर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, 1500 पुलिसकर्मी तैनात; जैमर और CCTV से निगरानी
- ‘इंदौर में बाइट देना बंद…’: विवादित बयान पर फंसे कैलाश विजयवर्गीय, मीडिया पर निकाला गुस्सा; कैमरे देखकर फेरा मुँह!


