चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई पर राज्य की राजनीति गरमा गई है। कैबिनेट मंत्री के आवास पर ED की छापेमारी के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे ED और अन्य केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्ष को डराने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव जनता के बल पर नहीं, बल्कि ED, CBI और चुनाव आयोग के जरिए जीतने की कोशिश कर रही है। CM ने दावा किया कि संजीव अरोड़ा ने लुधियाना में उपचुनावों में भाजपा को करारी शिकस्त दी थी, और उसी का बदला लेने के लिए उन्हें दागी साबित करने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा को 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए 117 उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं, इसलिए वे डराने-धमकाने का रास्ता अपना रहे हैं। मान ने आरोप लगाया कि ED का डंडा केवल विपक्षी नेताओं पर ही क्यों चल रहा है? उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने आप’ के 90 प्रतिशत नेताओं को जेल के पीछे भेजने की कोशिश की है।

अरविंद केजरीवाल का केंद्र से सवाल
पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह तीन दिनों के भीतर ‘आप’ नेताओं पर दूसरी छापेमारी है। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से तीखा सवाल पूछा कि क्या प्रधानमंत्री यह बताएंगे कि अब तक ‘आप’ नेताओं पर किए गए अनगिनत छापों में कितना काला धन बरामद हुआ है? क्या एक भी रुपया मिला? पूरा देश देख रहा है कि आप सत्ता के लिए कितनी ओछी राजनीति कर रहे हैं।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

