चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग में क्लर्कों की दक्षता को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. हाल ही में विभाग द्वारा अनुकंपा के आधार पर नियुक्त क्लर्कों के लिए आयोजित टाइपिंग टेस्ट के नतीजे घोषित किए गए, जो बेहद निराशाजनक रहे हैं. फरवरी 2026 में भाषा विभाग द्वारा आयोजित इस परीक्षा में कुल 63 उम्मीदवारों को शामिल होना था, लेकिन इनमें से मात्र 2 अभ्यर्थी ही पंजाबी और अंग्रेजी दोनों टाइपिंग टेस्ट पास करने में सफल रहे.
नतीजों के विश्लेषण से पता चला है कि फेल होने वाले 20 उम्मीदवारों में से अधिकांश पंजाबी टाइपिंग (रावी फॉन्ट) के निर्धारित मानकों को पूरा नहीं कर पाए. वहीं, एक उम्मीदवार ने अंग्रेजी टाइपिंग तो पास कर ली, लेकिन पंजाबी में पिछड़ गया. सबसे चिंताजनक पहलू यह रहा कि 63 में से 40 कर्मचारी परीक्षा देने ही नहीं पहुंचे. विभाग के सूत्रों का कहना है कि बार-बार अवसर दिए जाने के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में अनुपस्थिति प्रशासनिक कार्यों को प्रभावित कर रही है.
जून 2026 में मिलेगा अंतिम अवसर
विभागीय कामकाज में दक्षता सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग ने असफल और अनुपस्थित रहे उम्मीदवारों को एक आखिरी मौका देने का फैसला किया है. अगला टेस्ट जून 2026 में आयोजित किया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार 15 अप्रैल 2026 तक अपने संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं. विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन और परीक्षा केवल रावी फॉन्ट में ही स्वीकार की जाएगी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

