Rajasthan News: राजस्थान की जनता और व्यापारियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, केंद्र सरकार ने राजस्थान के लिए कमर्शियल गैस के कोटे में 10% की अतिरिक्त बढ़ोतरी कर दी है। प्रदेश सरकार की ओर से किए गए विशेष आग्रह के बाद केंद्र ने यह बड़ा फैसला लिया है, जिससे अब बाजार में गैस की किल्लत पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस त्वरित मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे तनाव के कारण गैस और ईंधन की सप्लाई को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही थीं, जिन पर अब विराम लग गया है।
सरकार का दावा- भरपूर है स्टॉक
मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया है कि प्रदेश में किसी भी प्रकार के गैस, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। प्रशासन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रदेश ने केंद्र से अतिरिक्त आवंटन की मांग की थी, जिसे तुरंत स्वीकार कर लिया गया। 10% अतिरिक्त कमर्शियल गैस मिलने से होटल, रेस्टोरेंट और उद्योगों को बड़ी राहत मिलेगी। आमजन को किसी भी तरह की परेशानी न हो, सरकार लगातार उसी दिशा में कदम उठा रही है।
अफवाहों पर ध्यान न दें
ग्राउंड सूत्रों के अनुसार, जयपुर के सचिवालय से लेकर जिला मुख्यालयों तक यह संदेश भेज दिया गया है कि ईंधन की आपूर्ति सुचारू रखी जाए। दरअसल, सरकार का जोर इस बात पर है कि वैश्विक संकट का असर राजस्थान की जनता की जेब और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पर न पड़े।
पढ़ें ये खबरें
- छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर की नई रेल लाइन की पटरी चोरी, किराए के मकान से 6.5 टन रेलवे ट्रैक बरामद, पुलिस की रेड पड़ते ही आरोपी फरार
- मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP, हजारों करोड़ रुपये के मिले निवेश प्रस्ताव
- ‘BJP ही CEC है’, अखिलेश यादव ने भाजपा और चुनाव आयोग पर साधा निशाना, मुख्य चुनाव आयुक्त से मांगा इस्तीफा
- धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2026 को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, सरकार को जवाब के लिए 3 हफ्ते का समय
- RBI ने PPBL को अनुसूचित बैंकों की लिस्ट से हटाया, बैंक लाइसेंस की शर्तों का पालन करने में विफल रहा था

