चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी चुनावी रणनीति स्पष्ट कर दी है। पार्टी ने घोषणा की है कि वह पंजाब में किसी भी अन्य दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी और अकेले ही चुनाव लड़ेगी। इस निर्णय के साथ ही राजनीतिक गलियारों में शिरोमणि अकाली दल के साथ संभावित गठबंधन को लेकर चल रही सभी अटकलों पर अब पूर्ण विराम लग गया है। एक निजी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में बीजेपी के राष्ट्रीय नेता नितिन नवीन ने कहा कि पार्टी पंजाब में खुद को एक नए और मजबूत स्वरूप में पेश करने की तैयारी कर रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि बीजेपी किसी भी गठबंधन के बिना राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। नितिन नवीन ने कहा कि हमारा पूरा ध्यान 2027 के चुनावों पर केंद्रित है और पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूती से काम कर रही है।पंजाब का मिजाज बीजेपी के पक्ष मेंपार्टी के रुख को स्पष्ट करते हुए नितिन नवीन ने दावा किया कि पंजाब की जनता का मिजाज हमेशा से बीजेपी के पक्ष में रहा है।
उन्होंने कहा कि हमने कभी भी पंजाब की कद्रों-कीमतों और मूल्यों के साथ समझौता नहीं किया है। भले ही अतीत में हमें कम सीटें मिली हों, लेकिन पंजाब का जनमानस हमेशा से बीजेपी के साथ रहा है।अमित शाह ने भी दिए थे संकेतगौरतल है कि इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मोगा में एक रैली के दौरान बीजेपी के अकेले चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे।

उस बयान के बाद से ही पार्टी ने पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अपना आधार मजबूत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। राष्ट्रीय नेतृत्व की इस ताज़ा घोषणा ने अब यह साफ कर दिया है कि बीजेपी 2027 के रण में पूरी ताकत के साथ अपनी स्वतंत्र राजनीतिक पकड़ बनाने के लक्ष्य के साथ उतरने जा रही है।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

