चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के 2027 को लेकर अब माहौल बनता नजर आ रहा है। चुनाव को लेकर जय जवान जय किसान पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। चंडीगढ़ में पार्टी के पदाधिकारी मीडिया के सामने यह जानकारी दी है कि विधानसभा चुनाव की सभी 117 सीटों पर पार्टी अपने उम्मीदवारों को उतरने की तैयारी में है। खास बात यह है कि चुनावी एजेंडा में उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा के तहत सीनियर सिटीजन को 5000 रूपये पेंशन देने के अलावा जवानों के लिए नौकरियों में 13% आरक्षण अग्नि वीरों को पुलिस और अन्य नौकरियों में पर्याप्त आरक्षण देने जैसे वादे किए।
आम आदमी पार्टी में एक्स सर्विसमैन स्टेट प्रेसिडेंट आरपीएस मल्होत्रा ने पार्टी के चुनावी एजेंडा को लेकर जानकारी दी। उन्होंने मौजूदा सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता के साथ किए गए वादों को लेकर आम आदमी पार्टी ने काम नहीं किया। उन्होंने मौजूदा सरकार पर भ्रष्टाचार सहित कई अन्य गंभीर आरोप भी लगाएं।

मल्होत्रा ने कहा कि उनकी पार्टी अपने चुनावी एजेंडा को राज्य के लोगों के हितों में हर हाल में पूरा करेगी तथा हर वर्ग के लोगों का ध्यान रखा जाएगा। इस दौरान जय जवान जय किसान पार्टी के नेता आरपीएस मल्होत्रा के अलावा नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट सूबेदार वीर सिंह चौहान, पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट बलजीत सिंह ओलक सहित उनके समर्थक भी मौजूद थे।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
