पंजाब के होशियारपुर शहर में आज बिजली सुविधा प्रभावित होगी। 66 के.वी. नसराला सबस्टेशन की तत्काल मरम्मत की जानी है, जिसके कारण सभी 11 के.वी. फीडर 9 जनवरी को बंद रहेंगे।
सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसके कारण लोगों को परेशानी आ सकती है। सूत्रों के अनुसार मरम्मत करना बेहद आवश्य था जिसके कारण आज यह कार्य किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि 11 के.वी. होशियारपुर रोड, 11 केवी. जालंधर रोड फीडर, 11 के.वी. बाला जी फीडर, 11 के.वी. आनंद फीडर, 11 के.वी. कक्कड़ कॉम्प्लेक्स फीडर, 11 के.वी. रोटावेटर फीडर, 11 के.वी. टांडा रोड फीडर, 11 के.वी. पियालां फीडर (शेयर फीडर) नसराला, चक्क गुजरां ए.पी., गांव नियाड़ा, सिंगरीवाला में बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।

इसके अलावा 220 के.वी. सबस्टेशन से 11 के.वी. और 11 के.वी. चक गुज्जर एपी फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। इससे दशमेश नगर, पिपलांवाला, नियाड़ा रोड, भारत एनकलेव, के.एफ.सी.चौक, सनसिटी कालोनी इत्यादि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
- CM योगी का तीन दिवसीय गोरखपुर दौरा, महंत दिग्विजयनाथ-अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि कार्यक्रमों में होंगे शामिल
- कॉकरोचों का जेल भरो आंदोलनः CEC के खिलाफ मुंबई में 2 को अक्टूबर प्रोटेस्ट की अनुमति नहीं मिलने पर भड़के अभिजीत दीपके, किया बड़ा ऐलान
- ‘बांझ’ कहकर ताने देता था जीजा, बहन ने मौत से पहले भाई को किया फोन; बोली- मुझे यहां से ले जाओ
- Weather Update: एमपी में अगले 4 दिन बारिश का अलर्ट नहीं, जानें कब तक होगी मानसून की विदाई
- Bihar Flood: नेपाल की बारिश से बिहार में फिर बाढ़ का खतरा, कई गांव जलमग्न, VTR में भी घुसा पानी


